{"_id":"595d34b44f1c1b481d8b45b1","slug":"131499280564-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग के दौरान जीआरपी ने तीन चोरों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेकिंग के दौरान जीआरपी ने तीन चोरों को किया गिरफ्तार
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय। राजकीय रेलवे पुलिस ने चेकिंग के दौरान विभिन्न रेलवे प्लेटफार्मों से अलग अलग समय पर ट्रेनों में यात्रियों का सामान चुराने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़ा है। पकड़े गए उचक्कों के पास से नकदी और सोने चांदी के जेवरात भी बरामद हुए हैं। तीनों ने स्वीकार किया कि वे ट्रेनों में चोरी की घटना को अंजाम देते रहे हैं।
अपर पुलिस महानिदेशक बीके मौर्य और एसपी रेलवे इलाहाबाद दीपक कुमार भट्ट के निर्देश पर सीओ रेलवे वाराणसी अनिल राय के निर्देशन में स्टेशन पर लगातार संदिग्धों की तलाश की जा रही है। मंगलवार की शाम पौने सात बजे एसआई मोहन लाल और एसआई प्रमोद कुमार राय के नेतृत्व में जांच पड़ताल के दौरान प्लेटफार्म नंबर चार पर शौचालय के समीप दो संदिग्धों को पकड़ कर पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम उपेन्द्र मिश्र निवासी रुस्तमपुर चौबेपुर वाराणसी और सलाउद्दीन निवासी रसूलपुर, मनिहारी कटिहार बिहार बताया। उनके पास से 2700 रुपये नकद बरामद हुए। दोनों ने ट्रेनों में चोरी की बात स्वीकार की। इसी तरह रात में पौने दस बजे एसएसआई राजेश कुमार और एसआई राजेश सरोज के नेतृत्व में जांच पड़ताल के दौरान प्लेटफार्म संख्या दो के पश्चिमी छोर से जफ्फू हुसैन निवासी जलीलपुर नई बस्ती पड़ाव मुगलसराय को गिरफ्तार किया गया। इसके पास से सोने की एक चेन, सोने की एक अंगूठी, चांदी की एक पायल और 3600 रुपये नकद बरामद हुआ। मुगलसराय जीआरपी प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि तीनों लंबे समय से ट्रेनों में यात्री का सामान चुरा रहे थे। तीनों से आवश्यक पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया है।