{"_id":"5c6ef684bdec2237d6014a54","slug":"121550775940-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचहरी के पास क्राइम ब्रांच ने एक युवक को उठाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंदौली। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुरुवार की दोपहर कचहरी के समीप मिठाई की दुकान के सामने से एक लग्जरी वाहन से एक युवक को दबोच लिया। जबकि कार में बैठे दो युवक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। टीम ने कार को अपने कब्जे में ले लिया और पकड़े गए युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है। हालांकि पुलिस अभी कुछ बताने से इंकार कर रही है। सदर कचहरी के समीप गुरुवार को लोग उस समय हैरान हो गए जब कुछ असलहाधारी व्यक्ति ने लखनऊ के नंबर की एक लग्जरी कार को घेर लिए। यह देख आसपास काफी भीड़ जुट गई और लोग पूरे घटना क्रम को दूर से देखते रहे। इसी दौरान कार में बैठे दो युवक मौका देख वहां से भाग निकले, लेकिन एक व्यक्ति को असलहाधारियों ने दबोच लिया। कुछ देर बाद स्थानीय लोगों को पता चला कि असलाधारी क्राइम ब्रांच की टीम के सदस्य है, जो एक संदिग्ध और कार को अपने साथ उठा ले गई। जहां सदर कोतवाली में पकड़े गए युवक से घंटो से पूछताछ चल रही है। सूत्रों की माने तो पकड़ा गया युवक कई आपराधिक और तस्करी जैसे मामलों को अंजाम दे चुका है। लेकिन अभी गोपनीय तरीके से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।