फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   रहस्यमय परिस्थितियों में स्कूली बस में लगी आग

रहस्यमय परिस्थितियों में स्कूली बस में लगी आग

Sun, 10 Feb 2019 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
रहस्यमय परिस्थितियों में स्कूली बस में लगी आग
पड़ाव। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के जलीलपुर गांव स्थित एक अहाते में खड़ी स्कूली बस में शनिवार को दोपहर में संदिग्ध हाल में आग लग गई। बस को धू-धू जलती देख आस-पास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। कुछ देर बाद दो गाड़ियां लेकर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आधे घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया। गांव में वाराणसी निवासी रामजी गुप्ता के अहाते में पिछले कुछ माह से एक स्कूली बस खड़ी की जा रही थी। शनिवार को दोपहर वहां खड़ी बाद बस में अचानक आग लग गई। आग की लपटें और धुआं देख आसपास के लोग सहम गए। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुटी। इसकी सूचना जलीलपुर पुलिस चौकी और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आधे घंटे के प्रयास के बाद आग बुझाने में सफल हुए। हालांकि तब तक बस पूरी तरह से जल चुकी थी। अग्निशमन विभाग के प्रभारी अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बस में आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चला। वहीं, पुलिस ने मामले में कोई तहरीर मिलने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed