{"_id":"5be86fe9bdec22174c7df68b","slug":"121541959657-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगामा करने वाले छात्रनेताओं सहित 37 समर्थकों पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हंगामा करने वाले छात्रनेताओं सहित 37 समर्थकों पर मुकदमा
Updated Sun, 11 Nov 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सकलडीहा। सकलडीहा पीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव का शनिवार को परिणाम आने के बाद एक प्रत्याशी के समर्थकों ने कोतवाली में देर शाम एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में जमकर बवाल काटा था। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने रविवार को एक दर्जन नामजद सहित 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से छात्र समर्थकों में हड़कंप मचा है।
कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए हुए मतदान के बाद वोटों की गिनती के बाद चुनाव अधिकारी ने उपाध्यक्ष पद पर उपविजेता को ही विजेता होने की घोषणा कर दी। हालांकि तुरंत इसमे सुधार कर सही परिणाम की घोषणा की गई। बावजूद इसके उपविजेता की मांग पर एसडीएम और सीओ ने दुबारा मतों की गणना भी कराई। इस बीच दोनों प्रत्याशियों के समर्थक कॉलेज के गेट पर हंगामा करने लगे। समर्थकों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने मिर्ची स्प्रे कर और लाठी भांजी। हंगामे की सूचना पर थोड़ी ही देर में एसडीएम और सीओ पुलिस फोर्स के साथ कोतवाली पहुंच गए। एक प्रत्याशी के समर्थकों ने कोतवाली पहुंचकर बवाल काटना शुरू कर दिया। एक समर्थक ने तो अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगाने का प्रयास भी किया। उपद्रवी समर्थक यही नहीं रुके, उन्होंने पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया। तब पुलिस ने एक बार फिर लाठीचार्च कर उन्हें खदेड़ा। पुलिस ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर युवा संघर्ष मोर्चा के नेता अमित तिवारी सहित एक दर्जन समर्थकों के खिलाफ नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। सीओ त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि कोतवाली में पहुंचकर समर्थकों के बवाल मचाने व सरकारी काम काज में बाधा पहुंचाने पर कार्रवाई की गई है।