फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   चार टीमें भी तीसरे आरोपी को नहीं पकड़ पाई

चार टीमें भी तीसरे आरोपी को नहीं पकड़ पाई

Wed, 30 May 2018 01:12 AM IST
Updated Wed, 30 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
चार टीमें भी तीसरे आरोपी को नहीं पकड़ पाई

विज्ञापन
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के लौंदा चौकी प्रभारी संतोष कुमार यादव को बदमाशों द्वारा रविवार की देर रात गश्त के दौरान गोली मार दी थी। तीन में से फरार एक आरोपी को पुलिस की चार टीमें घटना के तीन दिन बाद भी पकड़ नहीं सकी हैं। इधर अभी तक एसआई के पसली से गोली नहीं निकाली जा सकी है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

गोली मारने में शामिल मुख्य आरोपी अभिषेक मौर्य की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने चार टीमों का गठन किया है। लेकिन पुलिस आरोपी को पकड़ने में नाकाम है। हालांकि कमालपुर के एक और युवक से पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। लौंदा चौकी प्रभारी संतोष कुमार यादव को रविवार की देर रात बरहुली नहर की पुलिया पर चेकिंग के दौरान बदमाशों ने गोली मार दिया था। घायल दरोगा अभी भी ट्रामा सेंटर में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। गोली हड्डी में फंसे होने के कारण चिकित्सक अभी आपरेशन नहीं कर सके हैं। पुलिस की माने तो घायल दरोगा की हालत स्थिर है। वहीं फरार आरोपी अभिषेक मौर्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने चार टीमों का गठन किया है। जिसमें अलीनगर थाना प्रभारी, क्राइम ब्रांच, कंदवा और धीना थाने को जिम्मेदारी दी गई है। दरोगा को गोली मारकर भाग रहे दो बदमाशों को बसनी गांव के लोगों ने चोर समझ कर पकड़ लिया था और मारने पीटने के बाद पुलिस को सुपुर्द कर दिया था। सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि चौकी प्रभारी को गोली मारने के तीसरे आरोपी को पकड़ने के लिए चार टीमें दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed