फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   पुलिस ने छापेमारी कर 750 लीटर डीजल व पेट्रोल किया बरामद

पुलिस ने छापेमारी कर 750 लीटर डीजल व पेट्रोल किया बरामद

Tue, 24 Apr 2018 12:36 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने छापेमारी कर 750 लीटर डीजल व पेट्रोल किया बरामद
चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र गुरेरा स्थित एक ढाबे पर सीओ सकलडीहा व पूर्ति विभाग ने सोमवार को छापेमारी कर अवैध तरीके से रखा गया 750 लीटर डीजल व पेट्रोल बरामद किया। पुलिस की इस कार्यवाही से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस दौरान बरामद डीजल व पेट्रोल सहित पुलिस ने मौके से दो लोगों को पकड़ लिया और थाने ले आई। पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

दरअसल डीजल व पेट्रोल से भरे टैंकरों से तेल चोरी कर अवैध तरीके से बेचे जाने का खेल जिले के विभिन्न हिस्सों में धड़ल्ले से चल रहा है। सोमवार की शाम पुलिस की एक टीम ने बलुआ थाना क्षेत्र के गुरेरा स्थित एक ढाब छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को मौके से 750 लीटर डीजल व पेट्रोल ड्रमों में भरा मिला। छापेमारी में पुलिस ने इस अवैध कारोबार को करने के आरोप में दिनेश जायसवाल व प्रिंस जायसवाल निवासीगण अलीनगर को मौके से पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस बरामद डीजल व पेट्रोल के साथ आरोपियों को थाने ले आई। इस संबंध में सीओ सकलडीहा त्रिपुरारी पांडेय बताया कि बरामद डीजल व पेट्रोल को जब्त कर पकड़े गए दोनो आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed