फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

Tue, 20 Feb 2018 12:48 AM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

विज्ञापन
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के मुगलसराय चकिया मार्ग स्थित आलू मिल नईबस्ती के पास सोमवार को दोपहर एक बजे ट्रैक्टर नियंत्रित होकर पलटने से चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के खोर गांव निवासी सतेंद्र बिंद का पुत्र इंद्र कुमार बिंद (25) मुगलसराय में रहकर ट्रैक्टर चलाकर जीविकोपार्जन कर रहा था। सोमवार को वह ट्रैक्टर लेकर मुगलसराय की ओर जा रहा था। आलू मिल के समीप वह पहुंचा ही था कि ट्रैक्टर का स्टेयरिंग फेल हो गया। इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया। चालक इंद्रकुमार ट्रैक्टर के नीचे आ गया और दबने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इससे सड़क पर जाम की स्थिति हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाने ले आई। इस दौरान सूचना पाकर मृत इंद्र कुमार के परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए और थाने में परिवारीजनों के कोहराम से माहौल गमगीन हो गया। आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed