{"_id":"5a81ee334f1c1b28428b4f46","slug":"121518464563-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में हुई शिक्षक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क दुर्घटना में हुई शिक्षक की मौत
Updated Tue, 13 Feb 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कमालपुर। धीना थाना के महुंजी गांव के पास रविवार की रात अनियंत्रित होकर बाइक पलटने से एवती स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर के प्रधानाचार्य गुलाब यादव उर्फ दर्शन यादव (32) की मौत हो गई। सोमवार की सुबह प्रधानाचार्य का शव सड़क के किनारे पड़ा देखा तो ग्रामीणों ने शोर मचाया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रधानाचार्य हेलमेट नहीं पहने थे।
मूल रूप से कानपुर देहात के गौरी गांव के रहवासी गुलाब यादव पिछले आठ वर्षों से एवती में रहकर सरस्वती ज्ञान मंदिर में प्रधानाचार्य थे। गुलाब का छोटा भाई भी एवती स्कूल में ही शिक्षक है। छोटे भाई ने बताया कि बलिया से आए एक मित्र को छोड़ने के लिए गुलाब बाइक से जमानिया गये थे। देर रात तक वापस न लौटने पर परिवार वालों को चिंता हुई। खोजबीन शुरू की लेकिन पता नहीं चला। सोमवार की सुबह महुंजी गांव के लोगों ने गुलाब को सड़क के किनारे मृत देखा। समीप में ही बाइक पलटी मिली। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी वाहन के धक्के से अथवा बाइक अनियंत्रित होकर पलटने से गुलाब की मौत हुई है। प्रधानाचार्य ने हेलमेट नहीं पहना था। इस वजह से सिर में चोट लगी और मौत हुई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रधानाचार्य की मौत की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई। शोक में विद्यालय बंद रहा।