फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   मिट्टी के ढेर में दबकर मासूम की दर्दनाक मौत

मिट्टी के ढेर में दबकर मासूम की दर्दनाक मौत

Sat, 18 May 2019 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
मिट्टी के ढेर में दबकर मासूम की दर्दनाक मौत

विज्ञापन
शहाबगंज। थाना क्षेत्र के उदयपुरा गांव में शुक्रवार की सुबह घर में खेल रही छह वर्षीय मासूम पर मिट्टी की दीवार गिर गई। इससे वह मिट्टी में दब गई। परिजन मासूम को निजी चिकित्सालय ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गांव निवासी शिवपूजन चौहान की पुत्री अल्का सुबह घर में खेल रही थी। उसी समय अचानक घर के एक हिस्से की मिट्टी की दीवार भरभराकर उसके ऊपर गिर गई। इससे वह मिट्टी के ढेर में दब गई। घर की महिलाओं ने मासूम पर मिट्टी की दीवार गिरते देख लिया। उनकी चीख-पुकार सुन घर के पुरुष सदस्य वहां पहुंच गए। परिजनों ने मिट्टी के ढेर से मासूम को बाहर निकाला। तब बक वह अचेत हो चुकी थी। परिजन उसे शहाबगंज के एक निजी चिकित्सालय लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की दर्दनाक मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed