{"_id":"5c816c9bbdec2214023340e8","slug":"11551985819-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड वाहनों की जांच से राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगा जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ओवरलोड वाहनों की जांच से राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगा जाम
विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। गाजीपुर में ओवरलोड वाहनों की जांच के लिए लखनऊ से आई जांच टीम के चलते बुधवार की रात सैयदराजा जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों के पहिए नहीं हिले। इससे मार्ग पर जमानिया से अमड़ा तक वाहनों का 12 किमी लंबा जाम लग गया। जाम के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा ।जाम के चलते परीक्षा देने जाने वाले छात्र छात्राओं को सबसे ज्यादा असुविधा हुई।
20 फरवरी को गाजीपुर के वीर अब्दुल हमीद सेतु पर ओवरलोड वाहनों के आवागमन पर रोक के चलते सैयदराजा जमानियां राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की स्थिति लगभग समाप्त हो गई थी। ओवरलोड वाहनों की धर पकड़ के लिए लखनऊ से टीम आने की जानकारी मिलने पर बुधवार को सैयदराजा जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े वाहनों के पहिए नो इंट्री समाप्त होने पर भी नहीं हिले। इससे धीरे धीरे जमानिया से अमड़ा तक वाहनों की कतार लग गई। इससे लोगों को पूरे दिन आवागमन करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। क्षेत्र के अनिल सिंह झुन्ना, अजीत सिंह, संजय सिंह, बड़े तिवारी, महेन्द्र यादव, सधिबल बिंद ने कहा कि 20 फरवरी से जाम की समस्या लगभग समाप्त हो गई थी लेकिन खनन और आरटीओ विभाग की लापरवाही के चलते एक बार फिर जाम की विकराल समस्या क्षेत्रीय लोगों के सामने मुंह बाए खड़ी है।
02. वाहन के धक्के से ट्राली सवार दो जख्मी
सैयदराजा। क्षेत्र के जेठमलपुर गांव के समीप गुरुवार की शाम 4 बजे हाईवे के किनारे बन रहे पुल से सटे सर्विस रोड पर चंदौली की तरफ से आ रही चार पहिया वाहन ने एक सगडी (ट्राली) को पीछे से टक्कर मारते हुए पुल की दीवार से जा जा टकराई। धक्के से सगरी पर चला रहे जयरामपुर निवासी लालचंद (50) और सगड़ी पर बैठी गाजीपुर निवासी शांता देवी (52) गंभीर रूप से घायल हो गए। शांता देवी अपनी लड़की के ससुराल जेठमलपुर आई थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।