फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ट्रक से टकराकर मैजिक पलटा, आधा दर्जन महिलाएं घायल

ट्रक से टकराकर मैजिक पलटा, आधा दर्जन महिलाएं घायल

Tue, 29 Jan 2019 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
ट्रक से टकराकर मैजिक पलटा, आधा दर्जन महिलाएं घायल
कंदवा। सैयदराजा-जमानिया हाईवे पर सोमवार को कोदई गांव के समीप शादी समारोह से लौट रही महिलाओं से भरी मैजिक ट्रक के धक्के से गड्ढे में पलट गई। इसमें चालक समेत आधा दर्जन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने घायलों को जमानिया स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया। वहीं, हादसे के बाद ट्रक छोड़कर चालक भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। जमानिया में शादी में शामिल होने आई महिलाएं सुबह करीब 10 बजे मैजिक से अपने गांव पई लौट रही थीं। सैयदराजा-जमानिया मार्ग पर कोदई गांव स्थित जलालपुर माइनर के पास मैजिक चालक आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने लगा। इसी दौरान मैजिक का अगला हिस्सा ट्रक से टकरा गया। इससे मैजिक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में जा गिरी। मैजिक में सवार महिलाओं और बच्चों की चीखें सुनकर पहुंचे आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सभी को बाहर निकाला। हादसे में मैजिक चालक धर्मेंद्र (30) के अलावा कृष्णा देवी (45), प्रेमशीला (40), प्रियंका (14), रीना (26) और रीमा (30) गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ट्रक के नंबर के आधार पर मालिक और चालक का पता लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed