फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mother said - A friend from Barra facilitated Ankit's terror connection.

Kanpur News: मां बोली - बर्रा के दोस्त ने कराया था अंकित का आतंकी कनेक्शन

Fri, 30 Oct 2026 02:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Mother said - A friend from Barra facilitated Ankit's terror connection.
कानपुर। आतंकी गतिविधियों में संलिप्त होने के आरोप में यूपी एटीएस ने शनिवार को अंकित नामक युवक को सेन पश्चिमपारा थानाक्षेत्र के सकरारपुर से उठाया था। अब उसकी मां सावित्री ने बेटे को निर्दोष बताया है। कहा कि बर्रा-आठ दामोदर नगर में रहने वाला अंकित का दोस्त गलत काम करता है अब अंकित को जबरन फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन

मूलरूप से सजेती थानाक्षेत्र के ग्राम अनोईया निवासी प्रहलाद संखवार पहले बर्रा के दामोदरनगर में किराये में रहते थे। उन्होंने 20 जुलाई 2025 को दो लाख रुपये में सेन पश्चिमपारा थानाक्षेत्र में सकरारपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना में ब्लॉक पांच में एक कमरे का फ्लैट खरीदा था। यहां प्रहलाद, पत्नी सावित्री, छोटे बेटे अंकित के साथ रहते हैं। घर खर्च चलाने के लिए प्रहलाद आज भी हाथ रिक्शा चलाते हैं और सावित्री मजदूरी करती हैं। वहीं, ब्लॉक तीन में उनका बड़ा बेटा अतीत, पत्नी ममता और दो बच्चों के साथ किराये का फ्लैट लेकर रहता है जबकि मंझला बेटा धर्मेंद्र अरुणाचल प्रदेश में नगर निगम में संविदा में कार्यरत है।
विज्ञापन

प्रहलाद ने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण अंकित को इंटर के बाद पढ़ाई छोड़नी पड़ी थी। कभी-कभी वह मजदूरी करता था। अंकित ने वर्ष 2021 में स्कूटी खरीदी थी। मोबाइल और लैपटॉप पर उसकी व्यस्तता देख घरवाले पूछते तो वह कहता था कि शेयर मार्केट में पैसा लगा रहा है जिससे उसकी कुछ आमदनी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाभी ममता ने बताया कि शनिवार को कॉलोनी में वह और अंकित घूम रहे थे तभी दो लोग आए और अंकित को लेकर चले गए थे। बताया था कि पूछताछ के बाद छोड़ देंगे। अब छह दिन से उसका कुछ पता नहीं चल सका है। थाने, चौकी के भी चक्कर काट लिए। बताया कि उसने कई बार शेयर मार्केट में पैसा लगाकर मुनाफे की भी बात बताई थी। बड़ा मुनाफा होने पर उसने बड़े भाई अतीत को भी आवास योजना में फ्लैट दिलाने का आश्वासन दिया था। बताया कि अंकित अपनी मां के लीवर और आंख का इलाज भी प्राइवेट अस्पताल में करा रहा था।

इंसेट
अंकित को उठाया तो भाई अतीत हुआ नदारद
शनिवार को छोटे बेटे अंकित को यूपी एटीएस ने उठाया तो बड़ा भाई अतीत नदारद हो गया। पत्नी ममता ने बताया कि उनका फोन नहीं मिल रहा है। करवाचौथ के त्योहार पर भी वह नहीं आए।


परिजन बोले- कानपुर के बाहर कभी नहीं गया
पिता प्रहलाद का कहना है कि उनका बेटा अंकित कभी कानपुर से बाहर नहीं गया। मां सावित्री का कहना है कि उनका बेटा सिर्फ शेयर मार्केट में पैसा लगता था। उनको अभी भी भरोसा नहीं हो रहा है कि वह आतंकवादी गतिविधियों में शामिल था।



कार लेने की कर रहा था तैयारी
चर्चा है कि अंकित शेयर मार्केट में ही पैसा लगाता था। वह घर का खर्च भी पूरा चला रहा था और मां का इलाज भी करा रहा था। उसने हाल ही में एक नई कार भी लेने की बात कही थी जिसे सुनकर परिजन भी हैरान हो गए थे। उन्होंने पूछा भी था कि इतने पैसे कहां से लाओगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed