फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   20 हजार का ईनामी शूटर गिरफ्तार

20 हजार का ईनामी शूटर गिरफ्तार

Fri, 23 Feb 2018 12:56 AM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
20 हजार का ईनामी शूटर गिरफ्तार

विज्ञापन
चंदौली। 20 हजार रुपये का इनामी शूटर संदीप यादव उर्फ अभय यादव को बुधवार की देर शाम पुलिस ने धरौली रोड से पकड़ा। इसके पास से एक 315 बोर का तमंचा का खोखा बरामद किया है। वह वह वाराणसी के चौबेपुर स्थित उगापुर गांव का रहने वाला है।
गुरुवार को पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि पकड़ा गया अपराधी शूटर है। उसपर चौबेपुर के समीप गेटमैन को गोली मार कर हत्या करने का आरोप है। इसके अलावा वर्ष 2017 में उसके पिता की हत्या में शामिल प्रधान को भी गोली मार कर हत्या करने का आरोप उस पर लगा है। वाराणसी व जौनपुर में कई हत्याएं कर चुका है। जबकि चंदौली में यह अलीनगर के समीप से बाइक सवार से रुपये लूटने के आरोप में नामजद है। जौनपुर की पुलिस ने 20 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है। लेकिन आज तक इसका पता नहीं चल पाया था। तीन-तीन जिले की पुलिस खोज रही थी। इसी बीच यह बुधवार को चंदौली से जाते हुए दिख गया। जब पीछा कर पुलिस ने घेरने का प्रयास किया जिसके बाद धरौली रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ लिया गया। इसके साथ एक साथी बृजेश कुमार पटेल भी था। जिसें पकड़ लिया गया। पुलिस ने जब कड़ाई के साथ पूछ ताछ की तो पता चला कि इसने अपने पिता की हत्या में शामिल लोगों को मौत के घाट उतार चुका है। इसके बाद यह अपराध की दुनिया में कदम रख दिया।
विज्ञापन

यह टीम रही शामिल: 20 हजार रुपये के ईनामियां बदमाश को पकडने के लिए पुलिस अधीक्षक ने स्वाट टीम प्रभारी शिवानन्द मिश्रा, साजिद सिद्दीकी, विनय तिवारी, एसएसआई सदर धनश्याम मणि त्रिपाठी, अरविंद भारद्वाज, बृजेश कुमार, रविंद्र सिंह, अजय कुमार आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed