{"_id":"5a6244a34f1c1b7c268b551d","slug":"11516389539-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार एवं बेंच के बीच सामन्जस्य से होगा वादकारी का हित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बार एवं बेंच के बीच सामन्जस्य से होगा वादकारी का हित
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकिया। बार एवं बेंच एक ही सिक्के के दो पहलु हैं। इनके बीच सामंजस्य होने से ही वादकारियों का हित होगा। उन्होंने कहा कि दोनों के समन्वय से त्वरित न्याय प्रणाली का विकास संभव है। शुक्रवार को आयोजित चकिया बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिलीप सिंह यादव ने व्यक्त किये।
कहा कि गरीबों को सस्ता एवं सुलभ न्याय दिलाने की दिशा में न्यायाधीशों के साथ अधिवक्ताओं को भी सक्रिय होने की जरूरत है। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य अनिल कुमार सिंह ने कहा कि बार और बेंच के समन्वय से सही न्याय की अवधारणा का विकास होगा। जिससे गरीबों को न्याय दिलाने में मदद मिलेगी।बार एसोसिएशन के चुनाव के मुख्य चुनाव अधिकारी शिवप्रसाद सिंह ने अध्यक्ष विजय कुमार यादव, महामंत्री राकेश पाठक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शाहनवाज खान, कनिष्ठ उपाध्यक्ष वशिष्ठ मौर्या तथा कोषाध्यक्ष शिवमूरत सोनकर, आडिटर रविन्द्र कुमार पांडेय के अलावा कार्यकारिणी में दलश्रृंगार, तेजवंत नारायण, शहाबुद्दीन, जयप्रकाश, विजय बहादुर सिंह, बैजनाथ राय को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सिविल जज जूनियर डिविजन नितेश सिन्हा, तहसीलदार फूलचन्द यादव, बार काउंसिल के पूर्व सदस्य हरिशंकर सिंह, बार के निवर्तमान अध्यक्ष नारायण दास, नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार बागी, उमाशंकर सिंह एड आदि मौजूद रहे। संचालन नरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने किया।