{"_id":"59ff5fd04f1c1b74698b9bb0","slug":"11509908432-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत
Updated Mon, 06 Nov 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के मस्त लाज गली के सामने शनिवार की रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे ट्रेलर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रेलर मौके से भाग निकला । युवक अपने मित्र के साथ बनारस से देव दीपावली देखकर घर वापस लौट रहा था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और आवश्यक कार्यवाही के उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। शनिवार को पीड़ित के परिवार से मिली तहरीर के आधार पुलिस मामले की छानबीन में जुटी रही।
कूड़ा बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र के गल्लामंडी निवास स्व.र राजकुमार गुप्ता के पांच पुत्र थे। जितेंद्र (36), धर्मेंद्र (30) , शशि (26), राजा (20) व किशन (17) अपनी मां व परिवार के साथ एक साथ गल्लामंडी स्थित पैतृक मकान में रहते थे। जितेंद्र, धर्मेंद्र व शशि रोडवेज बस स्टैंड पर ठेला लगाकर परिवार चलाते हैं वहीं राजा हलवाई का काम करता था । सबसे बड़े भाई जितेेंद्र के अनुसार राजा देव दीपावली के अवसर पर शनिवार की शाम गल्लामंडी स्थित शिव मंदिर पर हलुवा का प्रसाद बनाकर अपने दोस्त बाबू के साथ बनारस देव दीपावली के देखने के लिए गया था। भाई ने बताया कि उसके दोस्त के अनुसार बनारस से एक आटो से लौटने के दौरान लगभग साढ़े ग्यारह बजे दोनों लोग परमार कटर से थोड़ा आगे उतर गए और पैदल ही आ रहे थे। तभी पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रेलर की बाडी से राजा टकराकर सड़क पर गिर गया और उसका सिर पिछला चक्के की चपेट में आकर मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की काफी भीड़ लग गई। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस और मृतक के परिवार वालों को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पंचनामा भरने के बाद रात में ही उसे जिला चिकित्सालय भेज दिया । सीओ सदर प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि मृतक के परिवार की ओर मिली तहरीर के आधार पर ट्रेलक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।