{"_id":"59e112224f1c1bc1678b594d","slug":"11507922466-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
Updated Sat, 14 Oct 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर सिंघीताली के समीप शुक्रवार की शाम चार बजे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बबुरी थाना क्षेत्र के भरूहिया गांव निवासी चिंटू गोंड (22) पुत्र रामसकल गोंड भूसा का व्यवसाय करता था। वह शुक्रवार को दोपहर बाद किसी काम से रामनगर जा रहा था। जैसे ही वह सिंघीताली के समीप पहुंचा ही था कि ट्रक पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया। इससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन वहीं छोड़ भाग गया। टक्कर की आवाज सुनकर राहगीरों और ग्रामीणों की भीड़ हाइवे पर जमा हो गई। लोगों की सूचना पर मौके पर अलीनगर पुलिस पहुंची। पुलिस ने युवक की मोबाइल के नंबर के आधार पर युवक के परिवार वालों को सूचना दी गई। सूचना पर परिवार के लोग भी पहुंच गए और सड़क पर ही करुण क्रंदन शुरू हो गया। पुलिस ने शव और ट्रक को कब्जे में लेकर थाने ले आई और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। अलीनगर थाना प्रभारी अतुलनरायन सिंह ने कहा कि परिवार वालों से तहरीर नहीं मिली, तहरीर मिलते ही अगली कार्रवाई में जुट गई। चिंटू अपने पिता के छह बेटों में चौथे पर था।