{"_id":"5c801e83bdec22143c033ebe","slug":"111551900291-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लाख की अवैध हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो लाख की अवैध हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम ने बुधवार को क्षेत्र के केशवपुर गांव से एक महिला को 178 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उसके पास से 83 हजार नकद और इलेक्ट्रानिक तौल मशीन भी मिला है। बरामद हेरोइन की कीमत दो लाख से अधिक बताई गई है।
सदर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि मुख्यालय से सटे केशवपुर गांव में एक महिला द्वारा अवैध हेरोइन बेचने का करोबार चलाया जा रहा है। बुधवार को पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने केशवपुर गांव में छापेमारी की। जहां टीम ने इसी गांव के रामलाल उर्फ मुन्ना की पत्नी प्रमिला देवी को मौके से 178 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस टीम ने मौके से 83700 रुपये नकद और तौल में प्रयुक्त होने वाले इलेक्ट्रानिक कांटे को भी जब्त कर लिया। बरामद हेरोइन की कीमत दो लाख से अधिक बताई गई है। पुलिस टीम में कोतवाल राजकुमार सिंह, विनय तिवारी, प्रशान्त सिंह, शिवमणी त्रिपाठी, रीता चौबे तथा नैन्सी सोनकर शामिल रही।
विज्ञापन