{"_id":"5c3cdd67bdec2273182aa6a1","slug":"111547492711-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरार शराब तस्कर की पहचान के बाद तलाश तेज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सकलडीहा। चेकिंग के दौरान शनिवार की देर रात कोतवाली पुलिस ने सघन तिराहे पर एक कार से 32 पेटी शराब और पांच किलो गांजा के बरामद किया था। सोमवार को पुलिस ने कार के मालिक सहित शराब तस्कर शेरू व उसके साथी की पहचान कर लेने के बाद पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। शनिवार की देर रात सघन तिराहे पर चेकिंग के दौरान कोतवाल संतोष राय ने एक कार की घेराबंदी की। पुलिस को देख कार सवार वाहन छोड़कर फरार हो गए। तलाशी के दौरान पुलिस ने कार से 32 पेटी शराब व पांच किलो गांजा बरामद किया। पुलिस ने मौके से फरार हिंगुतरगढ़ निवासी शेरू व उसके साथी की शिनाख्त कर ली है। वाहन के पेपर के आधार पर पुलिस बिहार के कैमूर के थाना रामगढ़ के सराय जनधन गांव निवासी स्वामी पंकज सिंह का पता लगा रही है। पुलिस हिंगुतरगढ़ निवासी शेरू की गिरफ्तारी के लिए दबिश डाल रही है। सीओ त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि शराब की तस्करी मध्यप्रदेश से की जा रही थी। शराब बनारस होते हुए बिहार ले जाई जा रही थी। शराब तस्करों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।