फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ट्रक से 20 बैल बरामद, तस्कर फरार

ट्रक से 20 बैल बरामद, तस्कर फरार

Thu, 08 Feb 2018 01:16 AM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
ट्रक से 20 बैल बरामद, तस्कर फरार

विज्ञापन
चकिया। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने बुधवार को क्षेत्र के मुहम्मदाबाद स्थित बड़ी नहर के पास से पशुओं से भरे ट्रक को पकड़ा किया। तस्कर मौका देख भागने में सफल रहे। ट्रक से बरामद 20 बैलों पुलिस कोतवाली ले आई और अज्ञात तस्कारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई। बरामद पशुुओं में लगभग आधा दर्जन गंभीर रुप से चोटिल है।

बुधवार की सुबह कस्बा इंचार्ज विवेक त्रिपाठी अपने हमराहियों के साथ वाहनों की जांच पड़ताल कर रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक को रुकने का इशारा करने के बाद भी चालक वाहन को तेज गति से लेकर भागने लगा और मुहम्मदाबाद के पास भारी वाहनों को रोकने वाले अवरोधक पीलर से टकराकर ट्रक फंस गया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ट्रक को कब्जे में ले लिया। मौका देखकर तीन पशु तस्कर भागने में सफल हो गए। बरामद 20 बैलों में आधा दर्जन घायल थे। सीओ चकिया महेंद्र शुक्ला ने बताया कि पकड़े गये ट्रक से 20 बैल बरामद किये गये हैं। घायल बैलों का ईलाज कराया गया तथा स्वस्थ बैलो को नागरिकों में सौंप दिया गया है। ट्रक मालिक सहित तीन अज्ञात पशु तस्करों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed