फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   हाईवे पर चल रहे 34 ओवरलोड वाहन सीज, आठ लाख जुर्माना

हाईवे पर चल रहे 34 ओवरलोड वाहन सीज, आठ लाख जुर्माना

Tue, 09 Apr 2019 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर चल रहे 34 ओवरलोड वाहन सीज, आठ लाख जुर्माना

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। ओवरलोड वाहनों के खिलाफ जिला प्रशासन और एआरटीओ की ओर से लगातार संयुक्त कार्रवाई की जा रही है। अब तक 100 से अधिक ओवरलोड वाहन पकड़े जा चुके हैं। सोमवार को भी संयुक्त कार्रवाई में 34 वाहन पकड़े गए और करीब आठ लाख का जुर्माना लगाया गया।
पीडीडीयू नगर एसडीएम कुमार हर्ष और एआरटीओ के अधिकारियों की संयुक्त कार्रवाई में सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर चंदौली मार्ग पर पचफेड़वा के पास बिहार से आ रहे बालू लदे ओवरलोड ट्रकों की जांच पड़ताल की। इस दौरान अधिकारियों ने 34 वाहनों को ओवरलोड में पकड़ लिया। सभी वाहनों पर आठ लाख का जुर्माना ठोंका गया है। एसडीएम कुमार हर्ष ने बताया कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। मानकों की अनदेखी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


पथराव करने वाले तीन आरोपी अभी फरार
पीडीडीयू नगर। बालू लदे ओवरलोड वाहनों की चेकिंग के दौरान पांच अप्रैल को पीडीडीयू नगर एसडीएम कुमार हर्ष के वाहन पर पथराव करने वाले नामजद तीन आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। तीनों को पुलिस अब तक नहीं पकड़ सकी है। गौरतलब है कि पथराव के मामले में पुलिस ने 11 नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ अलीनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया है। नामजद आठ आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। लेकिन अभी तीन आरोपी पकड़ से दूर हैं। सीओ त्रिपुरारी पांडेय का कहना है कि तीनों आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed