{"_id":"5c855d33bdec221435565860","slug":"101552244019-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र में पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बल ने किया फ्लैग मार्च","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्षेत्र में पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बल ने किया फ्लैग मार्च
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारगंज। लोकसभा चुनावों के मद्देनजर रविवार को पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बल के जवानों ने रूट मार्च निकाला। मार्च के दौरान पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने नक्सल प्रभावित पांच बूथों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
रविवार की दोपहर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार, एडिशनल एसपी नक्सल विरेंद्र यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी कुंवर प्रभात सिंह, कोतवाल मिथिलेश मिश्रा के साथ पुलिस लाइन की रिजर्व पुलिस फोर्स केे 100 जवान और सीआरपीएफ के जवानों ने नक्सल क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र के शिकारगंज, बलियां कलां, बलिया खुर्द, जोगिया कलां और नेवाजगंज पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। वहां मौजूद सुविधाओ का हाल जाना। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सीओ तथा कोतवाल को अराजक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई करने, जेल से छूट कर आए नक्सलियों पर पैनी निगाह रखने तथा लाईसेंसी शस्त्र धारकों के असलहों को तत्काल जमा कराने के निर्देश दिए।