{"_id":"5c3b8bb1bdec2273a0324524","slug":"101547406257-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआरपी और आरपीएफ ने चलाया चेकिंग अभियान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। प्रयाग कुंभ को देखते हुए स्थानीय रेलवे स्टेशन पर लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त रूप से डाग स्क्वायड के साथ रेलवे स्टेशन और विभिन्न ट्रेनों में जांच पड़ताल की। अभियान से संदिग्ध रूप से स्टेशन पर घूूमने वालों में खलबली की स्थिति रही। कुंभ महापर्व पर सुरक्षा के मद्देनजर स्थानीय रेल मंडल में भी सतर्कता बरती जा रही है। अधिकारियों ने सुरक्षा एजेंसियों को स्टेशन पर लगातार जांच पड़ताल करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में रविवार की शाम चार बजे रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस ने संयुक्त रूप से डाग स्क्वायड के साथ हिमगिरी, बक्सर पैसेंजर, जोधपुर सहित विभिन्न ट्रेनों में जांच पड़ताल की। यात्रियों के सामान की तलाशी लेने के साथ ही यात्रियों को किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु दिखने पर इसकी सूचना आरपीएफ, जीआरपी अथवा रेलवे के किसी कर्मी को देने का आह्वान किया। कहा कि चलती ट्रेन में हमेशा खिड़की दरवाजे बंद रखें और संदिग्ध और लावारिश वस्तु को हाथ न लगाएं। टीम ने ट्रेनों के साथ फूट ओवर ब्रिज, पीएसबी हाल, यात्री प्रतिक्षालय की भी जांच पड़ताल की। अभियान में जीआरपी के अतिरिक्त निरीक्षक राजेश कुमार सहित अन्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।