{"_id":"5bbbaf68867a552872438c91","slug":"101539026792-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे से चुराए गए सामान के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे से चुराए गए सामान के साथ दो गिरफ्तार
Updated Tue, 09 Oct 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। रेलवे सुरक्षा बल पीडीडीयू पोस्ट के जवानों ने सोमवार की सुबह रेलवे यार्ड के इलेक्ट्रिक शेड के पास से रेलवे इंजन से चुराए गए पार्ट्स के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। दोनों की निशानदेही पर आरपीएफ ने अलीनगर स्थित कबाड़ की दुकान पर छापेमारी कर बड़े पैमाने पर चोरी का सामान बरामद किया।
अधिकारियों के निर्देश पर आरपीएफ टीम यार्ड में गश्त कर रही थी। इसी बीच सूचना मिली कि इलेक्ट्रिक शेड के पास कुछ बदमाश लोहे का सामान चुराकर भाग रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पहुंच पहुंच कर दो युवकों को गिरफ्तार किया। दोनों के पास से इलेक्ट्रिक इंजन से चुराए गए वायर सहित अन्य सामान मिले। दोनों ने अपना नाम मकबूल आलम और पीरो शेख निवासी काली महाल बताया। दोनों की निशानदेही पर अलीनगर स्थित अस्पताल के समीप कबाड़ की दुकान पर छापेमारी की गई तो वहां भी बड़े पैमाने पर रेलवे इंजन से चुराया गया सामान बरामद हुआ। इस पर कबाड़ दुकान संचालक सूजर कुमार गुप्ता निवासी वार्ड नंबर एक अलीनगर को भी गिरफ्तार किया गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर बीएन मिश्र ने बताया कि कबाड़ संचालक पूर्व में भी गिरफ्तार हो चुका है। बरामद माल की कीमत 33 हजार रुपये आंकी गई है। तीनों को रेलवे अधिनियम के तहत चालान किया गया है।