फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   फंदे से लटकता मिला युवक का शव

फंदे से लटकता मिला युवक का शव

Thu, 13 Sep 2018 12:52 AM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
फंदे से लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अलीनगर थाना अंतर्गत टड़ीया गांव के सिवान में बुधवार की सुबह तीस वर्षीय युवक का शव बांस की झाड़ियों से लटकता मिला। बसवाड़ी की तरफ गए ग्रामीणों ने शव को देखा तो खलबली मच गई। बाद में मृत युवक की पहचान नौढ़ थाना क्षेत्र के अमृतपुर बघौलिया निवासी नरेन्द्र चौहान के रूप में हुई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के अनुसार युवक अवसाद ग्रस्त था और श्वसुर के साथ ककरही कला गांव में साढ़ू के यहां इलाज के लिए आया था।

नौगढ़ थाना क्षेत्र के अमृतपुर बघौलीया निवासी नरेंद्र चौहान मानसिक अवसाद का शिकार हो गया है। उसका इलाज बीएचयू में चल रहा है। मंगलवार को वह अपने श्वसुर देवकिशुन के साथ ककरही कला गांव में अपने साढ़ू तेन सिंह चौहान के यहां आया था। बुधवार को उसे बीएचयू में दिखाना था। वह रात में खा-पीकर एक कमरे में सोया था। रात लगभग 11 बजे वह लघुशंका के लिए घर से बाहर निकला था लेकिन घर वापस नहीं लौटा। देर तक उसके वापस नहीं आने पर साढ़ू और श्वसुर ने उसकी तलाश शुरू की। पुलिस को भी इसकी सूचना दी लेकिन उसका पता नहीं चला। बुधवार की सुबह टड़िया गांव के लोग सिवान में टहलने गए थे। इसी बीच युवक को बांस से लटकता देख भौचक्क रह गए। देखते ही देखते पूरे इलाके में इसकी सूचना फैल गई और लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर नरेन्द्र के परिवार वाले भी पहुंच गए। मां शारदा देवी, बहन शिव कुमारी और पत्नी कलावती का रो रो कर हाल बेहाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed