{"_id":"5b1c224c4f1c1b6a4d8b5a99","slug":"101528570444-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग पर धारदार हथियार से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग पर धारदार हथियार से हमला
Updated Sun, 10 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धानापुर। थाना क्षेत्र के हेतमपुर गांव में घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग पर शुक्रवार की रात अज्ञात बदमाश ने धारदार हथियार से हमला कर मौके से फरार हो गया। घटना में बुजुर्ग की चीख पुकार सुनकर घर के बाहर आए परिवार वाले उन्हें उपचार के लिए सीएचसी ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उन्हें जिला चिकित्सालय भेज दिया। लेकिन वहां भी उपचार की उचित व्यवस्था नहीं होने पर घायल को ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस घायल व्यक्ति के पुत्र से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई।
थाना क्षेत्र के हेतमपुर गांव निवासी सौकत अली (65) शुक्रवार की रात में अपने घर के बाहर सोये थे। रात में लगभग 12 बजे के एक बदमाश ने उनपर धारदार हथियार से प्रहार कर दिया। इससे उनके गर्दन, चेहरे तथा हाथ में गहरी चोटें आ गई। घटना के बाद घायल की चींखने की आवाज सुनकर परिवार के सदस्यों की नींद टूटी और बाहर निकले तो सौकत अली को घायल देख सन्न रह गए। इसके बाद परिवार वालों ने घटना के बाबत पुलिस को सूचना दी और बुजुर्ग को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सक ने उनकी हालत नाजुक बताते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लेकिन वहां से भी डॉक्टरों ने उन्हें ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घायल सौकत के पुत्र सिकंदर अली से मिली तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और मामले की जांच में जुट गई। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि घटना के कारणों की तहकीकात की जा रही है। हमलावर को पुलिस जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।