फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   छेड़खानी के आरोपियों को पकड़ने नाकाम रही पुलिस

छेड़खानी के आरोपियों को पकड़ने नाकाम रही पुलिस

Thu, 05 Oct 2017 01:31 AM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
छेड़खानी के आरोपियों को पकड़ने नाकाम रही पुलिस

विज्ञापन
चहनियां। क्षेत्र के एक गांव की छात्रा के साथ हुई छेड़खानी के मामले के 36 घंटे बाद भी पुलिस आरोपियों को पकड़ने में नाकाम रही है। जबकि थानाध्यक्ष अवधेश सिंह का दावा है कि छेड़खानी के आरोपियों को पड़ने के लिए पुलिस प्रयासरत है। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस जानबूझकर आरोपियों को बचा रही है। जिसको लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बलुआ थानाध्यक्ष को कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी में लगी हुई है।

क्षेत्र में एक माह के अंदर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और छात्रा के साथ छेड़खानी के आरोपियों को पुलिस पकड़ नहीं पाई है। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर लोगों में गुस्सा है । पीड़ित किशोरी के परिवार के लोगों ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों के दबाव के कारण पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने से बच रही है। छात्रा के साथ हुई छेड़खानी की घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है और ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ गुस्सा है। थानाध्यक्ष अवधेश सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है और आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस प्रयासरत है। जल्द ही आरोपितों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed