फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Crime Branch incharge dies of Corona

क्राइम ब्रांच प्रभारी की कोरोना से मौत

Sun, 16 Aug 2020 07:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 07:24 PM IST
विज्ञापन
Crime Branch incharge dies of Corona
बबुरी। थाना क्षेत्र के चनहटा गांव निवासी प्रतापगढ़ में तैनात क्राइम ब्रांच प्रभारी अजय सिंह (44) की रविवार को कोरोना से मौत हो गई। उनका इलाज प्रयागराज के स्वरूपरानी अस्पताल में चल रहा था। 10 दिन पहले उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। उनका परिवार प्रयागराज में रहता था। उनका ननिहाल उनके पैतृक गांव के करीब जलखोर गांव में था। उनके मौत की खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। चनहटा गांव निवासी के महेंद्र प्रताप सिंह के दो बेटों में अजय सिंह बड़े थे। माता-पिता घर पर रहते थे। उनका संयुक्त परिवार है। चाचा-चाची का परिवार भी संयुक्त है। छोटे बेटे अमर सिंह सेना से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह वाराणसी में मकान बनवाकर रहते हैं। संयुक्त परिवार होने के कारण सबका गांव जाना जाना लगा रहता है। अजय सिंह की गिनती पुलिस विभाग में तेज तर्रार और ईमानदार दरोगाओं में होती थी। उनके मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस महकमे में भी उनके निधन से लोग सकते में है। उनके एक बेटा सूर्य प्रताप सिंह और एक बेटी है। पति के मौत की खबर लगते ही पत्नी रेनू सिंह बेटों का रो-रोकर बेहाल है। वहीं बेटे के निधन से पिता महेंद्र प्रताप और मां उर्मिला सिंह बेसुध हो गए हैं। इस अनहोनी ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। परिवार और पड़ोस के लोग जानकारी होते ही प्रयागराज के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed