{"_id":"f1edf687a6ed5b14d0fa7e03870ba5a6","slug":"create-a-better-facilities-on-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन पर सुविधाएं बनाएं बेहतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन पर सुविधाएं बनाएं बेहतर
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
मंडल रेल प्रबंधक विद्याभूषण ने सोमवार की शाम लगभग पांच बजे मुगलसराय
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन स्थित रिटायरिंंग रूम का निरीक्षण किया। इसके बाद प्लेटफार्म
संख्या 07/08 पर जाकर यात्री सुविधाओं को देखा और मातहत अफसरों को स्टेशन
पर सुविधाएं बेहतर बनाने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि दूरदराज से आने वाले यात्रियों को यहां पर बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए।
गौरतलब है कि मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर रिटायरिंग रूम बनाये गये हैं। जिनमें अकसर ही कमियों की शिकायत प्रशासन को मिलती रहती है।
इसी को ध्यान में रखकर जोन व मंडल के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण कर उसमें सुधार किये जाने के निर्देश देते रहते हैं। इसी क्रम में सोमवार की शाम लगभग पांच बजे मंडल रेल प्रबंधक विद्याभूषण ने मातहत अधिकारियों संग रिटायरिंंग रूम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान डारमेट्री रूम को और अधिक हवादार बनाये जाने का निर्देश दिया, वहीं दीवारों पर हुए रंग रोगन को दुरुस्त किये जाने की बात कही।
इसके बाद अपने लाव लश्कर के साथ डीआरएम प्लेटफार्म संख्या 07/08 पर गये जहां यात्री सुविधा में कमी देख उसे शीघ्र दुरुस्त किये जाने के निर्देश इंजीनियरिंग विभाग को दिये। इस दौरान वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक आशीष कुमार झा, सीनियर डीईएन कोआर्डिनेशन अशोक कुमार, सीनियर डीईईजी साकेत चंद्र श्रीवास्तव, डीईएन प्रथम केके शुक्ला, आरपीएफ वेस्ट पोस्ट प्रभारी वैंकटेश्वर प्रसाद, एसआई जेके सिंह आदि मौजूद रहे।