{"_id":"612fc95a8ebc3e7a041c8d76","slug":"cpm-took-out-procession-against-inflation-and-corruption-chandauli-news-vns6090680135","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई व भ्रष्टाचार के खिलाफ सीपीएम ने निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई व भ्रष्टाचार के खिलाफ सीपीएम ने निकाला जुलूस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकिया। महंगाई व भ्रष्टाचार तथा किसानों के मुद्दे पर बुधवार को वामपंथी संगठनों ने एकजुट होकर चकिया नगर में जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान केंद्र तथा प्रदेश की सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की तथा तहसीलदार को ज्ञापन देकर 13 सूत्री मांग पत्र सौंपा।
वामपंथी दल सीपीएम, सीपीआई तथा आईपीएफ के कार्यकर्ता बुधवार को माँ काली मंदिर परिसर में इकट्ठा हुए। जहाँ से कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलूस निकाला तथा गांधी पार्क पहुंचकर जुलूस सभा के रूप में परिवर्तित हो गया।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि महंगाई से आम जनजीवन की हालत खस्ता हो गयी है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया है तथा डीजल, पेट्रोल एवं रसोई गैस की कीमतों लगातार वृद्धि की जा रही है। जिसके कारण महंगाई अपने चरम पर पहुंच गयी है। बिजली बिल अधिनियम-2020 लागू करके सरकार ने उपभोक्ताओं की कमर तोड़ दी है तथा तीनों कृषि कानूनों के जरिये किसानों की अर्थव्यवस्था को ध्वस्त करने में लगी है। वक्ताओं ने कहा कि रेलवे, हवाई जहाज, दूर संचार जैसी सार्वजनिक कंपनियों को निजी हाथों में बेचने में सरकार जुटी हुई है। जिससे कर्मचारियों के सामने छटनी की समस्या खड़ी हो गयी है। इस दौरान मौके पर पहुंचे तहसीलदार विकासधर दूबे को वामपंथी संगठनों ने 13 सूत्री मांग पत्र सौंपा । जुलूस में रामअचल यादव, शंभूनाथ सिंह, लालचंद सिंह, अजय राय, शिवमूरत राम, जैनाथ, परमानन्द, चौथी पासवान ने विचार व्यक्त किये। अध्यक्षता शुकदेव मिश्रा ने की तथा संचालन राजेन्द्र यादव ने किया।