फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   CPI(ML)'s strike continues on the 15th day

Chandauli News: भाकपा माले का धरना 15वें दिन भी रहा जारी

Fri, 07 Apr 2023 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
CPI(ML)'s strike continues on the 15th day
विभिन्न मांगों के समर्थन में सलेमपुर गांव में भाकपा माले व इंकलाबी नौजवान सभा की ओर से चल रहा धरना प्रदर्शन 15वें दिन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। इंकलाबी नौजवान सभा के कार्यकर्ताओं ने सभी मांगे पूरा होने तक धरना प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया। साथ ही प्रदेश सरकार और शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

भाकपा माले ब्लॉक सचिव उमानाथ चौहान ने आरोप लगाया कि वर्षो से ग्राम सभा की जमीन पर बसे गरीबों को प्रशासन भू माफिया बना रहा है। वहीं बिजली विभाग की ओर से निशुल्क कनेक्शन देने व मीटर लगाने के नाम पर लाखो रुपये का फर्जी बिल भेजकर बलपूर्वक बकाया जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है। एक ओर जहां गरीब बढ़ती मंहगाई से परेशान है वहीं दूसरी ओर कई माह से मनरेगा मजदूरों को मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है। मनरेगा कानून भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। धरना देने वालों में तेजू राय, शिवपूजन चौहान कवी, राजू चौहान, मदन चौहान, दीपक चौहान, सचिन, चंपा, चमेली, सुशीला, गुड्डी, दुलारी, रामजीत चौहान आदि रहे। अध्यक्षता मुन्नीलाल ने की और संचालन तूफानी गोंड ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed