फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   CPI(ML) staged a protest over not filing a case of molestation of a teenager

Chandauli News: किशोरी से छेड़खानी का मुकदमा दर्ज न करने पर भाकपा माले ने किया प्रदर्शन

Thu, 10 Apr 2025 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
CPI(ML) staged a protest over not filing a case of molestation of a teenager
पीडीडीयू नगर। अलीनगर थाना क्षेत्र की किशोरी से छेड़छाड़ और धारदार हथियार से हमला के बावजूद मुकदमा दर्ज न होने से नाराज भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने मानसरोवर तालाब पर प्रदर्शन किया। यहां से वे प्रतिवाद मार्च अलीनगर थाने तक निकालने की तैयारी में थे, लेकिन कई थानों की फोर्स होने के कारण वे ऐसा नहीं कर पाए। बाद में नेताओं ने जिले भर की समस्याओं से संबंधित 13 सूत्री ज्ञापन एसडीएम अनुपम मिश्रा और सीओ आशुतोष को सौंपा।
विज्ञापन

इस दौरान भाकपा माले के जिला सचिव अनिल पासवान ने आरोप लगाया कि पीडीडीयू नगर के अलीनगर थाना क्षेत्र की किशोरी से छेड़खानी की कई और मारपीट की गई। इसके बावजूद अब तक अलीनगर थाने में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। उन्होंने थानाध्यक्ष का तबादला किए जाने की मांग की। पार्टी नेताओं ने सीलिंग प्रक्रिया के तहत घोषित बैराठ फार्म की भूमि पर पहले से बसे लोगों को मालिकाना हक देने की मांग की। धरदे गांव में परती, बंजर जमीन को बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर और संत शिरोमणि गुरुरविदास के नाम से दर्ज कर पार्क बनवाने आदि की भी मांग की।
विज्ञापन

माले नेताओं ने माइक्रो फाइनेंस कंपनियों की ओर से महिलाओं को दिए गए कर्ज की वसूली के लिए दबाव बनाने वाले एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई करने, चकिया के इसहुल गांव में घर के ऊपर से गुजरे बिजली तार को हटवाने आदि की मांग की। अलीनगर थानाध्यक्ष विनोद मिश्र ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। सभा में शशिकांत सिंह, विजय राम, रामायण राम, उमानाथ चौहान, श्यामदेई, सुनैना, रामकृत कोल, पतालू गोंड, धर्मपाल राम, रामवचन वनवासी, रमेश राय आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता रामदुलार बिंद तथा संचालन श्रवण मौर्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed