फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Cows will join Aadhaar card of cattle ranchers

पशुपालकों के आधार कार्ड से जुड़ेंगे गोवंश

Sun, 21 Jun 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Cows will join Aadhaar card of cattle ranchers
पशुपालक के आधार कार्ड से जुड़ेंगे गोवंश
विज्ञापन

पहचान चिह्न लगाकर होगी गणना
नेशनल इंफारमेशन एनिमल इंफारमेशन प्रोग्राम के तहत लगेगा पशुओं को टैग
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकारगंज। गोवंशीय पशुओं को पशु स्वास्थ्य विभाग द्वारा सरकार की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय गोकुल मिशन के अंतर्गत नेशनल इंफारमेशन एनिमल इंफारमेशन प्रोग्राम के तहत पशुपालकों के आधार कार्ड से उनके गोवंश को जोड़ने की कवायद शुरू हो गई है। इसके तहत गोवंश की गणना के साथ उनको पहचान चिह्न लगाकर आसानी से टीकाकरण का कार्य कराया जाएगा। इसमें पशु चिकित्सा विभाग के वैक्सीनेटर कर्मी लगेंगे। पिछले दो महिने से आधार से लिंक करने का कार्य चल रहा है।

गोवंश को सुरक्षित रखने, स्वस्थ्य रखने के लिए सरकार द्वारा पशु चिकित्सा विभाग के माध्यम से तमाम योजनाएं संचालित किए जाते हैं। गोवंश के लिए राष्ट्रीय गोकुल मिशन के अंतर्गत नेशनल इंफारमेशन एनिमल इंफारमेशन के तहत पहचान चिह्न लगाकर पशुपालकों के आधार कार्ड से जोड़कर उनकी गणना करने का कार्य पिछले दो महिनो से लगाए गए वैक्सीनेटर की ओर से जारी है। इसमें 4500 गोवंश की गणना करते हुए 2500 पशुपालकों के आधार कार्ड से लिंक कर दिया गया है। चकिया विकास खंड में इस कार्यक्रम में 54 वैक्सीनेटर का चयन हुआ है। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरपी भारती ने बताया कि गोवंश को समय-समय पर कराए जाने वाले टीकाकरण में योजना के अंतर्गत सार्थक पहल होगा। बताया कि इस कार्यक्रम से गोवंश की गणना तथा पशुपालको की पहचान उनके पशुओ के टैग से कर लिए जाएंगे। इस योजना के तहत पशुपालकों के गोवंश छूट्टा पशुओं के श्रेणी से वंचित रहेंगे। पहचान चिह्न लगे पशु छुट्टा पशुओं की श्रेणी में पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed