फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Cow dung is going to school, children are fed up with mosquitoes

Chandauli News: स्कूल में पाथे जा रहे उपले, बच्चे मच्छरों से तंग

Mon, 03 Apr 2023 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Cow dung is going to school, children are fed up with mosquitoes
बरहनी विकास क्षेत्र के महरानी बाकरपुर प्राथमिक विद्यालय परिसर में ग्रामीणों उपले पाथ रहे हैं। गोबर व उपलों के कारण स्कूल में मच्छरों की तादाद बढ़ गई है। बच्चे मच्छरों से तंग हैं। अभिभावक गुहार लगाकर थक गए लेकिन अतिक्रमण हटाया नहीं जा रहा है।सरकार लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रही है। संक्रामक रोग नियंत्रण माह चल रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में सफाई की हालत बदतर है। महरानी बाकरपुर स्थित स्कूल के परिसर में गांव के प्रभावशाली लोग कब्जा किए हुए हैं। वे उपले पाथ रहे हैं और गोबर जमा कर रहे हैं। इससे विद्यालय की सफाई व्यवस्था ध्वस्त है।
विज्ञापन

विद्यालय परिसर में उपले पाथने से एक ओर जहां गोबर की दुर्गंध से बच्चे परेशान हैं। विद्यालय में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। कई बार अभिभावकों ने इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से की गई परंतु किसी ने ध्यान नहीं दिया। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी बरहनी राम आसरे ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। जांच कराकर कब्जा हटवाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed