फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   counting center set the All blocks

सभी ब्लॉकों के मतगणना केंद्र निर्धारित

Thu, 03 Dec 2015 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Thu, 03 Dec 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
counting center set the  All blocks
जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेन्द्र विक्रम ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में
विज्ञापन
मतगणना  कर्मियों के साथ बैठक कर मतगणना संबंधी आवश्यक निर्देश दिए।

 उन्होंने कहा कि कहा मतगणना 13 दिसंबर को सुबह आठ बजे से कार्य समाप्ति होने तक चलेगी। सभी ब्लाकों के मतगणना केंद्र निर्धारित कर दिए  गए हैं।
  

साथ ही प्रत्येक कक्ष में मतगणना प्रारम्भ होने से लेकर समाप्त होने तक मतगणना की फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी कराई जाएगी। मतगणना केन्द्र परिसर में न तो मोबाइल और न ही इलेक्ट्रानिक उपकरण का प्रयोग किया जाएगा।  ग्राम प्रधानों और पंचायत सदस्यों के  की मतगणना विकास खंडवार निर्धारित मतगणना केन्द्रों के निर्धारित कक्षों में लगाए गए मतगणना टेबल पर मतदेय स्थलवार निर्वाचन अधिकारी के पर्यवेक्षण में एआरओ मतगणना द्वारा एक साथ करायी जाय।

जिलाधिकारी ने बताया  कि प्रत्येक गणना केन्द्र पर निर्वाचन अधिकारी हेतु अलग टेबल होगा। मतगणना कार्मिकों की ड्यूटी 12-12 घंटे के लिए रहेगी।

कहा कि पंचायत सामान्य निर्वाचन के ग्राम प्रधानों एवं पंचायत सदस्यों के निर्वाचन की मतगणना 13 दिसम्बर सुबह 8.00 बजे से गणना की समाप्ति तक होगी।

उन्होंने कहा कि विकास खंड नौगढ़ की मतगणना राजकीय इंटर कालेज नौगढ़, चकिया की सावित्री बाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चकिया, शहाबगंज की किसान इंटर कालेज सैदूपुर, चन्दौली की राजकीय पालीटेक्निक चंदौली, बरहनी की नेशनल इंटर कालेज सैयदराजा, नियामताबाद केन्द्रीय विद्यालय मानस नगर मुगलसराय, सकलडीहा की पीजी कालेज सकलडीहा, धानापुर की राजकीय डिग्री कालेज धानापुर तथा चहनियां की मां खंडवारी देवी इंटर कालेज चहनियां पर होगी।

 बताया कि प्रत्येक मतगणना केन्द्र हेतु जोनल मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई  है। जिन्हें कानून व्यवस्था तथा पारदर्शिता को बनाये रखने की जिम्मेदारी है।

वहीं प्रत्येक विकास खंड हेतु सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती भी की गयी है और उपजिलाधिकारियों तथा क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि है कि वे अपने-अपने तहसील क्षेत्रों पर हो रहे मतगणना केन्द्रों का व्यापक भ्रमण कर शांति व्यवस्था बनाए रखें।

 इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी एमपी सिंह, उपनिदेशक कृषि डा. आरके सिंह, खण्ड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed