फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Counseling will start today for the recruitment of teachers

शिक्षकों की भर्ती के लिए आज शुरु होगी काउंसलिंग

Tue, 02 Jun 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Counseling will start today for the recruitment of teachers
चंदौली। यूपी में 69400 सहायक अध्यापक भर्ती के लिए बुधवार को काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। इस दौरान पूर्व माध्यमिक विद्यालय सदर में काउंसलिंग कराई जाएगी। तीन जून को मेरिट में 98.19 से 71.01 प्रतिशत अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को काउंसलिंग का मौका दिया जाएगा। इसके बाद चार जून को 70.96 से 60.52 तक मेरिट में शामिल सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को सुबह 10 बजे उपस्थित होना होगा। वहीं चार जून को 70.96 से 60.52 के अभ्यर्थियों को सुबह 10 बजे आना होगा।
विज्ञापन

बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र, जिला आवंटन की प्रमाणित प्रति, आईडी प्रूफ में आधार कार्ड या पैन कार्ड, शिक्षामित्र पद पर प्रथम नियुक्ति पत्र, कार्यभार ग्रहण प्रमाण पत्र एवं सेवा में होने का प्रमाण-पत्र लाना होगा। इसके अलावा आनलाइन आवेदन से पूर्व अनापत्ति प्रमाण-पत्र, बीएड कालेज के एनसीटीई से मान्यता के आदेश की छायाप्रति की भी आवश्यकता होगी। इसके अतिरिक्त आनलाइन आवेदन में उल्लिखित विवरण अनुक्रमांक, परीक्षा वर्ष, प्राप्तांक/पूर्णांक का मिला शैक्षिकअंकपत्रों एवं प्रमाण-पत्रों के आधार पर की जाएगी, जिसे देखते हुए सहायक अध्यापक भर्ती-2019 का अंकपत्र, टीईटी, सीटेट का अंक पत्र व प्रमाण-पत्र, हाईस्कूल का अंकपत्र व प्रमाण-पत्र, इंटरमीडिएट का अंकपत्र व प्रमाण-पत्र, स्नातक का अंक-पत्र व प्रमाण-पत्र, बीएड का अंकपत्र व प्रमाण-पत्र, बीटीसी का अंकपत्र व प्रमाण-पत्र आदि दस्तावेज की जरूरत होगी। वहीं जाति व निवास प्रमाण पत्र की मूल प्रति के साथ विशेष आरक्षण से संबंधित प्रमाण-पत्र एवं भूतपूर्व सैनिक का डिस्चार्ज प्रमाण-पत्र की मूल प्रति की जरूरत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed