फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Counseling of 138 candidates for teacher recruitment

शिक्षक भर्ती के लिए 138 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग

Thu, 15 Oct 2020 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Counseling of 138 candidates for teacher recruitment
चंदौली। शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में नियुक्ति पाने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बुधवार का दिन खुशियों भरा रहा। शासन के आदेश के बाद बीएसए कार्यालय पर 150 अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था, जिसके सापेक्ष 138 अभ्यर्थियों ने अपने शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा लिया। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए छह काउंटर बनाए गए थे, ताकि सोशल डिस्टेंस के नियमों का पालन बखूबी कराया जा सके। विदित हो कि 69 हजार शिक्षक भर्ती लम्बे समय से लम्बित चली आ रही थी। इसी बीच सरकार ने शिक्षकों को नियुक्ति देने के लिए प्रक्रिया अमल में ला दी। इसके तहत बेसिक शिक्षा विभाग की ओर पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में 150 अभ्यर्थियों को बुलाया गया और छह काउंटर स्थापित कर काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू की। इस दौरान सभी अभ्यर्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद उन्हें सेनेटाइजर प्रदान किया गया। तत्पश्चात उन्हें काउंटर पर भेजकर उनके शैक्षणिक दस्तावेज की जांच की गयी। महिलाओं व दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए अलग से काउंटर स्थापित किया गया था। बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह ने भ्रमण कर काउंसलिंग प्रक्रिया का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि काउंसलिंग प्रक्रिया दो दिन चलेगी। इस दरम्यान कुल 300 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होनी सुनिश्चित की गयी है। काउंसलिंग स्थल पर एंबुलेंस की तैनाती के साथ-साथ सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गयी। साथ ही सोशल डिस्टेसिंग के नियमों का पालन सख्ती के साथ कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed