फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Councillors sworn in

सभासद ने ली शपथ

Tue, 19 May 2015 02:08 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 19 May 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
Councillors sworn in
नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच, लोकमान्य तिलक नगर से उपचुनाव में
विज्ञापन
नवनिर्वाचित सभासद मुन्नी देवी को नगर पंचायत कार्यालय में सोमवार को चेयरमैन मीनाक्षी देवी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

 उन्होंने सादे समारोह में शपथ दिलाने के बाद वार्ड की समस्याओं को दूर करने के लिए पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करने की बात कही।


इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष मीनाक्षी देवी ने कहा कि नगर की जनता को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराना हम सभी की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। नगर पंचायत प्रशासन इसी मंशा के तहत लगातार प्रयास कर रहा है। शासन द्वारा संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ यहां की जनता को देने की कवायद हो रही है।




वर्तमान में शहरी क्षेत्र में रहने वाले गरीबों को आशियाना मुहैया कराने के साथ ही सड़क, साफ-सफाई, जलनिकासी व पेयजल की सुविधाओं का ध्यान नगर पंचायत प्रशासन रख रहा है। लोगों की सुविधा के लिए नगर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में रेडिमेड शौचालय लगाए गए हैं।

पेयजल की व्यवस्था और बेहतर हो इसके लिए ओवरहेड टैंक का निर्माण व पाइप लाइन बिछाने का काम तेजी से          चल रहा है। नवनिर्वाचित सभासद मुन्नी देवी ने कहा कि वार्ड की समस्या को दूर करना ही मेरी प्राथमिकता होगी। इसी मंशा के तहत कार्य किया जाएगा। इस मौके पर इकबाल अहमद, शिवप्रकाश मिश्रा, घनश्याम उपाध्याय, वकील सोनकर आदि उपस्थित रहे। संचालन अधिशासी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed