{"_id":"69a34f22ac8c2623c9056054","slug":"councillors-create-ruckus-in-the-board-meeting-over-the-deteriorating-sanitation-system-in-the-city-chandauli-news-c-189-1-svns1013-144789-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: शहर में बेपटरी हुई सफाई व्यवस्था पर बोर्ड की बैठक में सभासदों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: शहर में बेपटरी हुई सफाई व्यवस्था पर बोर्ड की बैठक में सभासदों का हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका कार्यालय परिसर के सभागार में आयोजित जनप्रतिनिधि बोर्ड की बैठक में सभासदों ने शहर में फैल रही गंदगी को लेकर मुखर रहे। बैठक में उपस्थित सभी सभासदों ने एक साथ मिलकर गंदगी के मुद्दे पर अधिकारियों को घेरा। इस दौरान 16 प्रस्तावों में एक-दो प्रस्तावों को छोड़कर सभी को आमूलचूल संशोधन के साथ पास कर दिया। नगर पालिका कार्यालय स्थित सभागार में शनिवार को चेयरमैन सोनू किन्नर की अध्यक्षता में कोरमपूर्ति के बाद दिन में लगभग साढ़े ग्यारह बजे सदन की कार्यवाही शुरू हुई।
बैठक के शुरू में पिछले कार्यवाही की पुष्टि के बिंदुओं पर सभासदों ने एक साथ मिलकर शहर में गंदगी का मुद्दा उठाया। सभासदों ने आरोप लगाया कि कई वार्डों में सफाईकर्मी आते ही नहीं हैं। इससे सड़कों पर हमेशा गंदगी फैली रहती है। इस पर प्रभारी ईओ ने शहर में सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाए जाने का आश्वासन देकर सभासदों को शांत करवाया। बैठक में नगर शाहकुटी में डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के पास स्थित तालाब के सुंदरीकरण के प्रस्ताव को पास करने के साथ ही मुगलचक, राममंदिर क्षेत्र मवई खुर्द के तालाब को सुंदरीकरण का प्रस्ताव भी रखा। इसके साथ ही शहर में लगभग 3 करोड़ 94 लाख से होने वाले निर्माण कार्य पर भी स्वीकृति प्रदान की। इसके अलावा आईजीआरएस के जरिये मिली शिकायतों के आधार पर शामिल छह सड़क व नाली निर्माण कार्य के प्रस्ताव शासन को भेजकर धन मंगवाकर कार्य करवाने की स्वीकृति प्रदान की। इस मौके पर सभासद शैलेंद्र गुप्ता, बंशनारायण चौहान, अमित खरवार, महेंद्र पटेल, सुरेंद्र चौहान, पारस यादव, राजेश जायसवाल, सुनील विश्वकर्मा, आरती यादव, निधि तिवारी, भारती यादव, रत्ना गुप्ता आदि मौजूद रहीं। संचालन प्रभारी ईओ राजीव मोहन सक्सेना ने किया।
विज्ञापन