फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Council sports competition Dhanapur became champion ninth time Players showed strength in Chandauli

Chandauli News : परिषदीय खेलकूद प्रतियोगिता, धानापुर नौवीं बार बना चैंपियन; खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Sat, 23 Nov 2024 07:00 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 23 Nov 2024 07:00 PM IST
सार

Chandauli News : वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। दो दिनों में नौ ब्लॉकों के बच्चों ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाई। जीते हुए खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

विज्ञापन
Council sports competition Dhanapur became champion ninth time Players showed strength in Chandauli
प्रतियोगिता के दाैरान खिलाड़ियों ने दिखाया दम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता एक बार फिर धानापुर विकास खंड के विद्यालयों के खिलाड़ियों ने जिला चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। शनिवार को साहूपुरी स्थित के खेल मैदान में दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन हुआ जिसमें सर्वाधिक पदक धानापुर के खिलाड़ियों ने जीता।

विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से हरि विद्या मंदिर विद्यालय के समीप साहूपुरी में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का समापन हो गया। दो दिनों में नौ ब्लॉकों के बच्चों ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन




वहीं, धानापुर ब्लॉक खेलों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए नौवीं बार चैंपियन बना। इस उपलब्धि के लिए धानापुर खेल व्यायाम शिक्षक दिलीप कुमार को लोगों ने बधाई दी। मुख्य अतिथि भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए खेलकूद भी बेहद जरूरी है। उन्होंने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। बच्चों को कड़ी मेहनत के साथ पढ़ाई करके आगे बढ़ने व अपने परिवार, गांव, समाज व देश का नाम रोशन करने का संदेश दिया। कहा कि खेल हो या फिर पढ़ाई, सफलता हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत होती है। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी प्रकाश सिंह व खण्ड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार यादव ने प्रतियोगिता में शामिल बच्चों, शिक्षकों का उत्साह बढ़ाया। शिक्षकों को संदेश दिया कि बच्चों को बेहतर शिक्षा देकर उन्हें आगे बढ़ाने का काम करें।

इन खिलाड़ियों ने जीते पदक
गोला प्रक्षेप बालक वर्ग में चकिया के आरिफ मंसूरी, बालिका वर्ग में नौगढ़ की सीनू, चक्का फेंक बालक वर्ग चंदौली निखिल गिरी, बालिका वर्ग में चकिया की ज्योति प्रथम रही। वालीबॉल में बालक वर्ग में बरहनी, बालिका वर्ग में सकलडीहा, बैडमिंटन एकल बालक वर्ग में अनुज पाल, बालिका एकल सकलडीहा की गुंजा कुमारी, बालक कबड्डी में धानापुर, बालिका में बरहनी की टीम विजेता रही। 

बालक खो खो में चकिया, बालिका वर्ग में बरहनी की टीम ने बाजी मारी। पूरे खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 160 अंक प्राप्त कर धानपुर प्रथम, 99 अंक के साथ चकिया दूसरे और 90 अंकों के साथ बरहनी तीसरे स्थान पर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed