{"_id":"660a8cb66e16a1d03e0110cf","slug":"council-schools-new-session-started-students-welcomed-by-applying-tilak-in-chandauli-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंसते-खिलखिलाते स्कूल पहुंचे बच्चे: परिषदीय विद्यालयों में शुरू हुआ नया सत्र, तिलक लगाकर बच्चों का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंसते-खिलखिलाते स्कूल पहुंचे बच्चे: परिषदीय विद्यालयों में शुरू हुआ नया सत्र, तिलक लगाकर बच्चों का किया स्वागत
Mon, 01 Apr 2024 04:00 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 01 Apr 2024 04:00 PM IST
सार
परिषदीय स्कूलों में नए सत्र के पहले दिन बच्चों का जोरदार स्वागत किया गया। पहले आगमन पर शिक्षिकाओं ने बच्चों को तिलक लगाकर स्वागत किया। इस दौरान छात्र- छात्राएं काफी खुश दिखे।
विज्ञापन
chandauli news
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंदोली जिले में सोमवार से परिषदीय विद्यालयों में नए सत्र की शुरुआत हो गई। पहले दिन स्कूल जाने को लेकर अभिभावकों के साथ ही बच्चे भी उत्साहित दिखे। वहीं स्कूलों में नए सत्र की शुरुआत के लिए तैयारियां पूरी कर ली थी। बच्चों के पहले दिन स्कूल में आगमन पर उनका तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इस दौरान बच्चे काफी खुश दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि स्कूल में अच्छे से स्वागत किया गया। शिक्षिकाओं द्वारा तिलक लगाकर स्वागत किया गया। जिससे वे काफी प्रसन्न हैं।