फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   corona ward will established in iti rewsa

रेवसा आईटीआई में बनेगा कोरोना वार्ड

Wed, 27 May 2020 06:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
corona ward will established in iti rewsa
नियामताबाद। कोरोना वायरस को देखते हुए जिला प्रशासन ने क्षेत्र के राजकीय आईटीआई प्रशिक्षण केंद्र रेवसा को कोरोना वार्ड बनाए जाने का फैसला किया है। इसको लेकर बुधवार को जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने प्रशिक्षण केंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया। तीसरी बार राजकीय आईटीआई कॉलेज पहुंचे डीएम नवनीत सिंह चहल ने स्थलीय निरीक्षण कर कोरोना वार्ड बनाए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान डीएम ने विद्यालय की साफ-सफाई, रंग-रोगन सहित अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। कहा कि जनपद में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जनपद स्तर पर उनके देखरेख की तैयारी की जा रही है। प्रशिक्षण केंद्र में 200 वार्ड का अस्पताल नई बिल्डिंग में तैयार किया जा रहा है। इसके बाद भी वार्डों के कम पड़ने पर पुरानी बिल्डिंग को भी साफ-सफाई और रंगरोगन करा कर उस ेभी तैयार किया जा रहा है। इस दौरान प्रधानाचार्य जयप्रकाश यादव ने आईटीआई कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए मास्क भी जिलाधिकारी को सौंपे। इस मौके पर सीडीओ डा. एके श्रीवास्तव, अध्यापक लालचंद प्रसाद सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed