फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Corona snatched 11 infected lives again today

कोरोना ने आज फिर छिन ली 11 संक्रमितों की जिंदगी

Wed, 05 May 2021 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Corona snatched 11 infected lives again today
पीडीडीयू नगर। जिले में कोरोना की मृत्यु लीला खत्म नहीं हो रही है। मंगलवार को एक बार फिर कोरोना ने 11 संक्रमितों की जिंदगी लील ली। इस तरह जिले में संक्रमण से मृतकों की संख्या बढ़कर 180 हो गई। आज 309 कोरोना संक्रमित मिले जबकि 339 लोगों ने संक्रमण को मात दी और स्वस्थ होकर घर लौटे। इसकी पुष्टि डीएम संजीव सिंह ने की है। जिले में कोरोना से मृतकों की बढ़ती संख्या स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के साथ आम लोगों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। मंगलवार को इलाज के दौरान 11 संक्रमितों की मौत हो गई। इसके पहले सोमवार को 19 संक्रमितों ने दम तोड़ा था। जिले में कोरोना की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या बढ़कर 180 तक पहुंच गई है। वहीं मंगलवार को मिली कोरोना रिपोर्ट में चार बालक, चार बालिका, 80 महिला और 221 पुरुष संक्रमित मिले हैं। ये सभी लोकल ट्रैवलिंग या अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैै। संक्रमितों में सबसे अधिक 77 पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर के रहने वाले हैं। इसी तरह संक्रमितों में 19 बरहनी ग्रामीण और चार नगरीय क्षेत्र, 21 चहनियां, 24 धानापुर, 12 नियामताबाद, 12 सकलडीहा, 19 शहाबगंज और एक नौगढ़ ब्लाक के रहवासी हैं। वहीं चकिया ग्रामीण क्षेत्र के 39, नगरीय क्षेत्र के 15, चंदौली ग्रामीण क्षेत्र के 49, नगरीय क्षेत्र के 17 रहने वाले हैं। इनके संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कांटैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। कोरोना जांच के लिए मंगलवार को कुल 1609 नमूने संग्रहित किए गए। दूसरी तरफ आज 339 संक्रमित व्यक्ति स्वस्थ हुए हैं और अस्पताल से घर लौटे। इस तरह जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर कुल 13849 हो गई। इनमें एक्टिव केस की संख्या 2956 है जबकि 10713 संक्रमित व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक जिले में 180 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed