फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Corona report of Chandauli's youth working in Noida's mobile company, positive

नोएडा की मोबाइल कंपनी में काम करने वाले चंदौली के युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, लापरवाही से गांव में संक्रमण पहुंचने की आशंका

Sun, 24 May 2020 08:28 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 24 May 2020 08:28 PM IST
विज्ञापन
Corona report of Chandauli's youth working in Noida's mobile company, positive
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

चंदौली जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ने से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ने लगी है। जिले में रविवार को धानापुर के धराव गांव निवासी नोएडा की मोबाइल कंपनी में कार्यरत युवक सैंपल देने के बाद पिता की बीमारी का बहाना बनाकर घर पहुंच गया। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर नोएडा के अधिकारियों ने चंदौली जिला प्रशासन को सूचना दी तो खलबली मच गई। उसे वाराणसी कोविड हास्पिटल भेजा गया। डीएम के निर्देश पर धराव गांव को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है। उसके संपर्क में आए लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन


चंदौली जिले के धानापुर ब्लॉक के धराव गांव का 24 वर्षीय युवक गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) में एक मोबाइल कंपनी में काम करता है। कंपनी की तरफ से सभी कर्मचारियों का 16 मई को नोएडा जिला अस्पताल में कोरोना जांच के लिए सैंपलिंग कराई गई थी। सभी को होम क्वारंटीन में रहने का निर्देश दिया गया था। धराव गांव का युवक कोरोना जांच के बाद गांव में पिता की अचानक तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर भाग निकला। 
विज्ञापन


वह 22 मई को नोएडा से बस पकड़कर चंदौली आ गया। फिर परिवार की मदद से बाइक से अपने गांव धराव पहुंचा। यहां आने के बाद भी जिला प्रशासन अथवा स्वास्थ्य विभाग को कोई सूचना नहीं दी गई। गांव में आराम से घूमता-फिरता रहा। गांव के लड़कों के साथ क्रिकेट व ताश भी खेलता रहा। नोएडा में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही खोजबीन शुरू हुई। लापता होने पर चंदौली जिला प्रशासन को रविवार को जानकारी दी गई। डीएम नवनीत सिंह चहल के निर्देश पर आनन-फानन में सीएचसी धानापुर की मेडिकल टीम पुलिस बल के साथ धराव पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम नवनीत सिंह चहल ने बताया कि उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

जेगुरी गांव बना हॉटस्पाट, रास्ता सील

शहाबगंज क्षेत्र के जेगुरी ग्राम पंचायत में कोरोना मरीज मिलने से जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। रविवार को सीडीओ ने गांव में पहुंचकर गांव को पूरी तरह से सील करने के निर्देश दिए। गांव के लोगों को घर से बाहर निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। घर-घर थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजेेशन काम शुरू कराया गया। साथ ही घर पर खाद्य सामानों की होम डिलीवरी की जाएगी।



बाहरी लोगों के किसी भी कीमत पर गांव में घुसने पर रोक है। वहीं पाजिटिव के संपर्क में आए तीन लोगों को क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया। जुगरी गांव का संक्रमित 12 मई केे गुजरात से ट्रेन से घर पहुंचा था। इसके बाद चंदौली में थर्मल स्क्रीनिंग के बाद चिकित्सकों ने होम क्वारंटीन की सलाह दी थी। 14 दिन होम क्वारंटीन पूरा होने के बाद 20 मई को चंदौली जांच कराने गया था। संदिग्ध पाए जाने पर सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। 23 मई की रात पॉजिटिव मिलने पर हड़कंप मच गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed