{"_id":"5f15e4ca8ebc3e9feb2350e2","slug":"corona-infected-in-continuously-growing-area-chandauli-news-vns5369637165","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार बढ़ रहे क्षेत्र में कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार बढ़ रहे क्षेत्र में कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर/शहाबगंज। जिले में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। रविवार की रात आइ रिपोर्ट में 34 लोग पाजिटिव पाए गए हैैं। इसमें पीडीडीयू नगर सहित शहाबगंज, सकलडीहा, चकिया, चंदौली के इलाके भी शामिल हैं। अब तक जिले में 499 संक्रमितों की संख्या पहुंच गई है। वहीं 295 एक्टिव केस और 199 स्वस्थ हो चुके हैं। इसके अलावा इलाज के दौरान पांच लोगों की मौत हो गई है।
शहाबगंज क्षेत्र में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे क्षेत्र में भय व्याप्त हो गया है। अभी तक एक-दो कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से लोग बेफिक्र थे लेकिन अब मरीजों की संख्या में इजाफा होने से लोगों में भय व्याप्त हो गया है। रविवार की देर शाम आए रिपोर्ट में क्षेत्र के चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।जिसमें स्थानीय कस्बा का 35 वर्षीय युवक जो जिला पंचायत राज अधिकारी के कार्यालय से संबद्ध है। तियरा गाँव के 25 व 26 वर्षीय युवक जो तेलंगाना से कुछ दिन पूर्व आए थे।वहीं इलिया थाने के बरांव गाँव का 21 वर्षीय युवक जो हैदराबाद से आया था।सभी संक्रमित मरीजों को स्वास्थ्य विभाग की टीम सोमवार को इलाज के लिए एम्बुलेंस से अस्पताल ले गयी।संक्रमित मरीजों के गाँवों को हॉटस्पॉट घोषित कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही।गांव की गलियों की साफ-सफाई शुरू कर दी गयी है।लोगों को घर से नहीं निकलने कि सलाह दी जा रही है।गाँव के मुख्य मार्गों को सील कर दिया गया है।स्थानीय कस्बा के अंदर जाने वाले मार्ग को पूर्ण रूप से बंद कर दी गयी है।इस दौरान एस आई जेपी यादव,ग्राम प्रधान प्रदीप जायसवाल,श्याम नरायण उपाध्याय, जय प्रकाश मौर्य,सचिव राजेन्द्र भारती, अनिल पटेल,संदीप सोनकर रहे।
सकलडीहा। विकास खंड के ताजपुर के 60 वर्षीय सेवानिवृत्त ग्राम विकास अधिकारी की रिपोर्ट रविवार की रात को पॉजीटिव आने पर गांव में खलबली मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम एम्बुलेंस से सेवानिवृत्त कर्मचारी को कोरनाटाइन सेंटर ले गयी। इसके अलावा खगवल गांव का 28 वर्षीय अनुदेशक और झांसी में 30 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजीटिव आने पर अधिकारियों के निर्देश पर तीनों गांव को हॉट स्पॉट कराते हुए सील करा दिया गया। गांव को सेनेटराइज करते हुए डोर टू डोर व्यवस्था मुहैया कराने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
ताजपुर गांव के सेवानिवृत्त 60 वर्षीय ग्राम विास अधिकारी की एक सप्ताह पूर्व से तबीयत खराब होने पर जिला अस्पताल पर जांच कराया गया था। यविवार की देर रात जांच रिपोर्ट पाजीटिव आने पर गांव में खलबली मच गया। अधिकारियों के निर्देश पर गांव हॉट स्पॉट होने पर ग्राम प्रधान अमित सिंह ने कर्मचारियों के सहयोग से गांव को सील कराया। इसके अलावा खगवल गांव के 28 वर्षीय अनुदेशक और झांसी गांव में 30 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजीटिव होने पर गांव को हॉट स्पॉट कर दिया गया है। इस बावत एसडीएम प्रदीप कुमार ने बताया कि सभी गांव को हॉट स्पॉट कराते हुए गांव को सेनेटराइज कराने का निर्देश दिया है।