फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   corona

चार रेलकर्मी सहित 30 नए मिले कोरोना पॉजिटिव

Fri, 11 Sep 2020 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
corona
बरहनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना जांच कराते बीआरसी कर्मी। - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। जिले में शुक्रवार को चार रेलकर्मी सहित 30 नए कोरोना संक्रमित मिले है। वहीं 20 संक्रमितों के ठीक होने पर उन्हें कोविड एल 1 फैसिलिटी सेंटर से घर भेजा गया। इसकी पुष्टि डीएम ने की है। शुक्रवार को एक बालिका, दो बालक, 10 महिलाएं तथा 17 पुरूष संक्रमित मिले हैं। सभी स्थानीय हैं। संक्रमितों में एक स्वास्थ्य विभाग, चार रेलवे विभाग, एक इलेक्टानिक कंपनी कर्मी, एक चौकीदार, दो किसान, एक स्वर्ण व्यापारी, पांच गृहणी, एक लेबर, तीन प्राईवेट जॉब, पांच छात्र हैं। ये क्रमश: बरहनी ब्लाक के एक, चहनिया के एक, चकिया के सात, चंदौली ग्रामीण क्षेत्र से 2 और नगर से एक, धानापुर के तीन नियामताबाद के चार, पीडीडीयू नगर के 10, सकलडीहा के एक रहने वाले हैं। इन सभी के संपर्क में आए व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। दूसरी तरफ आज एल-1 से 20 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया। जिले में शुक्रवार को कोविड की जॉच के लिए 1081 नमूने संग्रहित किए गए। इस प्रकार जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2401 हो गई। इनमे एक्टिव केस की संख्या 460 है, जबकि 1382 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके है। 537 व्यक्तियों ने होम आईसोलेशन पूरा कर लिया है। वहीं जिले में अब तक कुल 22 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed