फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   corona

दामाद के कोरोना पाजिटिव मिलने के बाद ससुराल के लोग हुए क्वारंटीन

Tue, 09 Jun 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
corona
चकिया के वार्ड नंबर 5 हॉटस्पाट का निरीक्षण करते एसडीएम सीपू गिरी व सीओ नीरज पटेल। - फोटो : CHANDAULI
चकिया। मुंबई में रहकर आजीविका कमा रहे 6 सदस्यीय परिवार में चंदौली के गांधीनगर मुहल्ले के निवासी दामाद की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आने के बाद चकिया नगर स्थित ससुराल में हड़कंप मच गया है। नगर वार्ड नं 5 मां काली नगर के निवासी उसके ससुराल के पांच लोगों को क्वारंटीन करते हुए उनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। नगर के वार्ड नं.-5 माँ काली नगर निर्भयदास निवासी एक परिवार महाराष्ट्र के कांदिवली में रहकर आजीविका कमा रहा था। परिवार का मुखिया आटो चलाता था तथा एक बेटा शापिंग माल में काम करता था। इनके साथ ही चंदौली के गांधीनगर निवासी इनका दामाद भी रहता था। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते पूरा परिवार दामाद सहित घर लौट आया था। पूरा परिवार 27 मई को वाराणसी पहुंचा था। जहाँ पूरे परिवार की थर्मल स्क्रीनिंग हुई थी। जहाँ सभी लोग पूरी तरह नार्मल निकले थे। वहाँ से सभी लोग नगर के माँ काली नगर स्थित घर लौटे तथा चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचकर दोबारा थर्मल स्क्रीनिंग कराई थी। जहाँ से 2 जून को दामाद अपने घर गांधीनगर चला गया। चंदौली के गांधीनगर पहुंचने पर पड़ोसियों द्वारा सूचना मिलने पर प्रशासन ने उसका सेंपल लेकर जांच के लिए भेजा था। इसमें उसकी रिपोर्ट पाजिटिव आयी हैं। रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद कांटेक्ट ट्रेसिंग के दौरान पता चला कि वह चकिया नगर निवासी ससुराल वालों के साथ महाराष्ट्र से आया था। सूचना मिलते ही मंगलवार को स्थानीय प्रशासन ने उसके ससुराल पक्ष के दो लड़कियों, एक पुत्र तथा माता-पिता का सैंपल लेकर जाँच के लिए भेज दिया। साथ ही परिवार को क्वारांटीन कर दिया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी डा. सुजीत कुमार के अनुसार पाजिटिव पाए दामाद की कांटेक्ट ट्रेसिंग के बाद निर्भयदास स्थित परिवार के पांच लोगो को क्वारांटीन करते हुए उनके सैंपल जांच के लिए भेजे गये हैं तथा आस-पास के लोगो को विशेष सर्तकता बरतने की सलाह दी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed