फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Corona beats 11 patients, 29 new patients

कोरोना को 11 मरीजों ने दी मात, 29 नए मरीज

Thu, 22 Oct 2020 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
Corona beats 11 patients, 29 new patients
पीडीडीयू नगर। जिले में कोरोना संक्रमितों के मरीज लगातार मिल रहे हैं। बृहस्पतिवार को 29 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। जबकि 11 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। इसकी पुष्टि डीएम नवनीत सिंह चहल ने की। इसमें 10 महिला तथा तान बालक व 16 पुरूष है।
विज्ञापन

सभी मरीज स्थानीय हैं और यहीं से संक्रमित हुए है। इनमें से एक स्वास्थ्य कर्मी, एक सरकारी कर्मचारी, एक सीआरपीएफ जवान, तीन किसान, छह गृहणी, एक श्रमिक, एक शिक्षक, छह निजी कर्मचारी और चार छात्र हैं। इसमें बरहनी ब्लाक के दो, चकिया के एक, चन्दौली ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्र से आठ व नगरीय क्षेत्र से तीन, धानापुर के दो, नौगढ़ के एक, नियामताबाद के चार, पीडीडीयू नगर के पांच और शहाबगंज के तीन रहने वाले है। इन सभी के सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। वहीं कोविड जॉच के लिए 1170 नमूने संग्रहित किये गए। इसके अलावा 11 व्यक्ति स्वस्थ हुए। जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या 3693 है। इनमें एक्टिव केस की संख्या 153 है। जबकि 3497 स्वस्थ्य हो चुके है और कोरोना से 43 मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed