फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Convenience for those going to Mumbai, one more train from Sealdah to Mumbai

मुंबई जाने वालों को सुविधा, सियालदह से मुंबई के लिए चली एक ओर ट्रेन

Sun, 04 Jul 2021 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Convenience for those going to Mumbai, one more train from Sealdah to Mumbai
पीडीडीयू नगर। मुंबई जाने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने एक नई ट्रेन सेवा शुरू की, रविवार चार जुलाई से यह ट्रेन सियालदह से मुंबई के बीच शुरू होगी। चार जुलाई से सियालदह लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू होने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। हालांकि ट्रेन का संचालन एक अगस्त तक किया जाएगा। वहीं पूर्व मध्य रेलवे ने पटना और धनबाद के बीच भी एक स्पेशल ट्रेन का संचालन पांच जुुलाई से शुरू करने जा रहा। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि 03179 सियालदह-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल 04 जुलाई से 01 अगस्त तक प्रत्येक रविवार की शाम साढ़े छह बजे सियालदह से खुलेगी। यह ट्रेन मंगलवार की सुबह 07.25 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। इसी तरह 03180 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सियालदह स्पेशल छह जुलाई से तीन अगस्त तक प्रत्येक मंगलवार लोकमान्य तिलक टर्मिनस से शाम 16.40 बजे खुलकर बृहस्पतिवार को सियालदह बजे पहुंचेगी। अप और डाउन में यह ट्रेन दानकुनी, खाना, दुर्गापुर, आसनसोल, प्रधानखूंटा, धनबाद, गया, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, मिर्जापुर, प्रयागराज छिवकी, मनिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक रोड और कल्याण स्टेशनों पर रुकेगी। इस स्पेशल ट्रेन में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 09 तथा साधारण श्रेणी के 05 कोच लगेंगे। इसी तरह 05 जुलाइ से पटना एवं धनबाद के बीच स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। अप में धनबाद-पटना स्पेशल का परिचालन 05 जुलाई से 31 अगस्त तक रविवार को छोड़कर सप्ताह के 06 दिन किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन सोमवार से शनिवार तक धनबाद से 08.05 बजे खुलकर 17.30 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी । इसी तरह डाउन में पटना-धनबाद स्पेशल का परिचालन 05 जलाई से 31 अगस्त तक रविवार को छोड़कर सप्ताह 06 दिन किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन सोमवार से शनिवार तक पटना जंक्शन से 08.30 बजे खुलकर 16.40 बजे धनबाद पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के दो, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के चार, शयनयान श्रेणी के नौ तथा साधारण श्रेणी के 06 कोच लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed