फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Controversy over setting up tents at Shivlinga Prakatya Sthal SI Line Hajir in chandauli

Chandauli: शिवलिंग प्राकट्य स्थल पर टेंट लगाने पर हुआ विवाद, ग्रामीणों व पुलिस के बीच नोकझोंक; एसआई लाइन हाजिर

Mon, 18 Aug 2025 01:53 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 18 Aug 2025 01:53 AM IST
सार

Chandauli News: चंदौली जिले में धपरी गांव में पिछले दिनों मदरसा निर्माण के लिए नींव की खोदाई के दौरान शिवलिंग मिला था। उस स्थल पर जन्माष्टमी की तैयारी करते हुए ग्रामीणों ने टेंट लगाना शुरू कर दिया। जिसे लेकर विवाद हो गया।

विज्ञापन
Controversy over setting up tents at Shivlinga Prakatya Sthal SI Line Hajir in chandauli
नियामताबाद के धपरी में जुटी भीड़ को समझाते एएसपी अनंत चंद्रशेखर। संवाद - फोटो : संवाद

विस्तार

चंदौली जिले के अलीनगर थाना के धपरी गांव में खोदाई के दौरान मिले शिवलिंग स्थल पर शनिवार की शाम जन्माष्टमी की तैयारी शुरू हो गई। ग्रामीणों ने टेंट लगाना शुरू कर दिया। इससे इलाके में तनाव की स्थिति हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को टेंट लगाने से रोक दिया। इसको लेकर ग्रामीणों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। बाद में मौके पर पहुंचे एएसपी अनंत चंद्रशेखर ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। इसके पूर्व यहां सुरक्षा व्यवस्था में तैनात एसआई मौके पर मौजूद नहीं मिले। इस पर एसपी आदित्य लांग्हे ने एसआई को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन


पिछले दिनों मदरसा निर्माण के लिए नींव की खोदाई के दौरान शिवलिंग मिला था। इसके बाद धपरी गांव सुर्खियों में आ गया। यहां शिवलिंग स्थापित कर पूजा अर्चना शुरू कर दी गई। जिस मुस्लिम की जमीन थी उसने एक बिस्वा जमीन मंदिर निर्माण के लिए दान में दी। इसके बाद भी पूरे इलाके का सर्वे कराने की मांग शुरू हो गई है।
विज्ञापन


इस बीच शनिवार को धपरी गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाने की तैयारी की गई। वहीं ग्रामीण शिवलिंग प्रकाट्य स्थल परिसर के पास एक अस्थायी टेंट लगाने की तैयारी शुरू कर दी। इस पर यहां सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों और दूसरे पक्ष ने इसकी जानकारी थाने पर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

गांव में तनाव का माहौल हो गया। इसके बाद मौके पर एडिशनल एसपी अनंत चंद्रशेखर, क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी शर्मा और प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ पहुचे। बाद में एएसपी ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर टेंट को हटवाया। अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर ने कहा कि पूजा पाठ पर कोई रोक नहीं लगाई गई है। जमीन संबंधित मामले के निस्तारण के बाद निर्माण कार्य की अनुमति दी जाएगी। 

दूसरी तरफ मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसआई अरविंद सोनकर की तैनाती की गई थी। वे तैनाती स्थल छोड़कर जौनपुर चले गए थे। तैनाती स्थल पर एसआई के मौजूद न रहने पर एसपी आदित्य लांग्हे ने अरविंद सोनकर को लाइन हाजिर कर दिया। 

इस संबंध में पीडीडीयू नगर सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि बिना सूचना के एसआई अरविंद सोनकर जौनपुर चले गए थे जो कार्य के प्रति लापरवाही है। इस पर उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया है। वहीं धपरी गांव में माहौल शांत है। कहा कि किसी तरह के विवाद की स्थिति उत्पन्न नहीं होने दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed