फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Controlled truck collides with hill, two killed

अनियंत्रित ट्रक पहाड़ी से टकराया, दो की मौत

Fri, 31 Jul 2020 06:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
Controlled truck collides with hill, two killed
शिकारगंज (चंदौली)। चकिया कोतवाली क्षेत्र के हेतिमपुर गांव के ग्रामीण एक ट्रक से फसलों को नुकसान पहुंचा रहे घुमन्तु पशुओं को सोनभद्र के जंगल से बृहस्पतिवार की रात छोड़कर घर लौट रहे थे। इस बीच मिर्जापुर के अहरौरा थाने के समीप ट्रक अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गया। घटना में दो लोगो की मौत हो गयी है। बाकी एक दर्जन से अधिक लोग गम्भीर रूप से घायल हैं। सभी को निजी और बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। मौत के बाद हेतिमपुर गांव में सन्नाटा पसरा है और परिजनों में कोहराम मचा है। गांव में आवारा पशु फसलों को काफी नुकसान पहुंचा रहे है। इन्हें गांव से बाहर छोड़ने के लिए गांव के ही ट्रक चालक राजकुमार से ग्रामीणों ने पशुओं को जंगल मे छोड़ने की बात की। इसके बाद ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा कर चालक को दिया। ग्रामीण बृहस्पतिवार को पशुओं को पकड़कर ट्रक से सोनभद्र के सुकृत के पास बैजू बाबा धाम स्थित बाढन चूआ के पास छोड़ने गए थे। पशुओं को जंगल में छोड़कर वापस लौटते समय बृहस्पतिवार की रात लगभग दस बजे अहरौरा थाना के ठीक सामने ट्रक अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराकर पलट गया। जिसमें सवार दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए तथा दो लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में चकिया कोतवाली के हेतिमपुर गांव निवासी संजू यादव (30) और सुदर्शन राम (50) शामिल है। मौत की जानकारी के बाद उनके परिवार जनों में गहरा शोक व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के ही संजय मौर्या (50), जनार्दन पाल (60), पारस पाल (55), रजिन्दर पाल (28)सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज वाराणसी के ट्रामा सेंटर में चल रहा है। ट्रक चालक राजकुमार यादव (45) भी ट्रामा सेंटर में भर्ती है। घटना से हेतिमपुर गांव का माहौल गमगीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed